ICC T20 WORLD CUP 2022 से कटा रविंद्र जडेजा का पत्ता! जडेजा के सबसे बड़े दुश्मन ने ही किया बड़ा दावा
ICC T20 WORLD CUP 2022 से कटा रविंद्र जडेजा का पत्ता! जडेजा के सबसे बड़े दुश्मन ने ही किया बड़ा दावा ICC T20 WORLD CUP 2022 से कटा रविंद्र जडेजा का पत्ता! जडेजा के सबसे बड़े दुश्मन ने ही किया बड़ा दावा

ICC T20 WORLD CUP 2022 अक्टूबर – नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा। जिसके लिए ICC ने शेड्यूल भी जारी कर दिया है। सभी देश अब इस T20 WORLD CUP के लिए अपनी स्क्वाड तैयार कर रहे हैं। ताकि T20 WORLD CUP जीत सके। इसी क्रम में भारतीय टीम में भी बेहेतरीन खिलाड़ियों को जोड़ने पर मंथन चल रहा है। लेकिन इसी बीच कॉमेंटेटर संजय मांजरेकर (SANJAY MANJREKAR ) ने रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) की जगह स्क्वाड में निश्चित नहीं बताया है। रविंद्र जडेजा IPL  से पहले तक टी20 स्क्वाड के लिए पक्के खिलाड़ी माने जा रहे थे। जानिए क्या है पूरी बात…

रविंद्र जडेजा को जगह मिलना है मुश्किल

Ravindra Jadeja

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑल राउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा का आईपीएल सीजन एक बुरे सपने की तरह बीता है। रविंद्र जडेजा बल्ले और गेंद दोनों से ही परफॉर्म नहीं कर पाए हैं। जिसके बाद अब खिलाड़ी भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड टेस्ट के लिए टीम में मौजूद हैं। लेकिन संजय मांजरेकर ने रविंद्र जडेजा की टी20 स्क्वाड में जगह बनती नहीं बताई है। उनका मानना है कि संजय मांजरेकर टीम में नही होंगे। संजय मांजरेकर ने कहा रविंद्र जडेजा के किए टीम वापसी करके अपनी जगह लेना आसान नहीं होगा।

संजय मांजरेकर

संजय मांजरेकर ने कहा कि,

पिछले कुछ दिनों में दिनेश कार्तिक ने ऐसा करके दिखाया है कि उन्हें नंबर छ और सात पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दिनेश कार्तिक ने पिछले दिनों जो इंपैक्ट क्रिएट किया है, वो काफी शानदार है।

वहीं उनका कहना है कि रविंद्र जडेजा का ऑल राउंडर के तौर पर शामिल हो पाना मुश्किल है। जबकि अक्षर पटेल ऑल राउंडर की रेस में आगे निकल सकते हैं। हार्दिक पांड्या टीम में वापसी कर चुके हैं। दिनेश कार्तिक भी टीम में शामिल है। मिडिल ऑर्डर में ऋषभ पंत मौजूद हैं। लेकिन रविंद्र जडेजा की बात करें तो वो इतनी आसानी से टीम में अपनी जगह भी नही छोड़ेंगे।

ALSO READ: IND vs ENG: अभ्यास मैच के दौरान एक दूसरे से भिड़े शार्दुल ठाकुर और रविंद्र जडेजा, वीडियो हुआ वायरल

रविंद्र जडेजा की फॉर्म चल रही है खराब

PL 2022: BIG BREAKING: 8 में से 6 मैचों में मिली हार के बाद रविंद्र जडेजा ने छोड़ी चेन्नई सुपर की कप्तानी, अब ये दिग्गज होगा नया कप्तान

भारतीय ऑल राउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा आईपीएल से पहले तक काफी अच्छी फॉर्म में थे। लेकिन IPL 2022 में उनका प्रदर्शन निराशजनक रहा है। रविंद्र जडेजा अब इंग्लैंड दौरे में शामिल है। उन्होंने वॉर्म अप मैच में अभी पहली पारी में तीन विकेट लिए है तो वहीं बल्ले से मात्र 13 रन बनाकर आउट हुए है। रविंद्र जडेजा की जगह टीम मे होगी या नहीं ये आगामी इंग्लैंड दौरे में पता चल जायेगा। भारतीय क्रिकेट टीम का ढांचा टी20 विश्व कप में क्या होगा? इसका अनुमान इंग्लैंड दौरे से पता चलने लगेगा।

Also Read : India vs Lei: चेतेश्वर पुजारा को शून्य पर बोल्ड करने के बाद ख़ुशी से फूले नहीं समाए मोहम्मद शमी, पुजारा के ऊपर ही लगा दी छलांग, देखें

Published on June 25, 2022 1:18 pm