मोहम्मद शमी के खिलाफ मिली जीत के बाद पत्नी हसीन जहां ने बेटी के साथ देवी मां के सामने टेके माथा, साड़ी में मां-बेटी किया पूजा

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज़ में बड़ा ही शानदार प्रदर्शन किया था। उनके इस प्रदर्शन से उन्होेंने काफी सुर्खियां भी बटोरी थी।

अब शमी ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरी है। लेकिन इस बार वें क्रिकेट में प्रदर्शन के कारण सुर्खियों में नहीं है बल्कि अपनी पत्नी हसीन जहां के कारण सुर्खियों में हैं। जिन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की।

हसीन जहां ने शेयर की तस्वीरें

हम आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी माॅडल हसीन जहां थी। लेकिन साल 2018 में दोनों के बीच विवाद हो गया था। जिसके दौरान हसीन जहां ने शमी पर प्रताड़ित के आरोप भी लगाए थे। इसके बाद कुछ समय बाद दोनों का तलाक भी हो गया। हाल ही में कोलकाता हाईकोर्ट ने शमी की पत्नी के लिए 1 लाख 80 हजार रुपये महीने के भत्ते का निश्चित किया।

इस भत्ते के निश्चित होने के बाद मोहम्मद शमी की पूर्व पत्नी हसीन जहां ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की।जिनमें वें अपनी बेटी के साथ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना करते हुए नजर आ रही है। उनके साथ तस्वीरों में उनकी बेटी भी नजर आ रही है। हसीन इन तस्वीरों में पीले रंग की साड़ी पहनी हुई। जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

ALSO READ:IND vs NZ: ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद इस खिलाड़ी की लगी लॉटरी, न्यूजीलैंड के खिलाफ धमाल मचाने को है तैयार

साल 2014 में हुई थी शादी

गौरतलब है कि शमी और हसीन जहां ने साल 2014 में शादी की थी। यह हसीन जहां की दूसरी शादी थी। वें शमी के पहले साल 2002 में सैफुद्दीन से शादी की थी। लेकिन शमी से मुलाकात के पहले उनका उनसे तलाक हो गया था। शमी और हसीन जहां में उम्र का काफी अंतर था। जिसमें शमी 28 वर्ष के थे तो हसीन जहां 41 वर्ष की थी।

साल 2018 में दोनों के बीच काफी विवाद हुआ था। हसीन जहां ने शमी के खिलाफ घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। उन्होंने यहां तक कहा था कि शमी का परिवार उन्हें जान से मारना चाहता है। उन्होंने शमी पर दूसरी महिलाओं से अफेयर का आरोप भी लगाया था और कुछ चैट भी सोशल मीडिया पर वायरल की थी। जिसके बाद दोनों का तलाक हो गया था।

ALSO READ:IND VS NZ: Michael Bracewell ने बताया भारतीय कप्तान की वो गलती जिसकी वजह से दुनिया के नंबर 1 टीम को करना पड़ा हार का सामना

Exit mobile version