महेंद्र सिंह धोनी
'महेंद्र सिंह धोनी के छोटे वर्जन है हार्दिक पांड्या' धोनी के शागिर्द ने ही कर दी पांड्या को माना धोनी जैसा

इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL 2022) में महेंद्र सिंह धोनी जहां कप्तानी छोड़कर आगे बढ़ना चाह रहे थे। तो दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस के लिए हार्दिक पांड्या को कप्तानी पहली बार मिली थी। जिसके बाद वो उन गिने चुने कप्तानों की लिस्ट में शामिल हो गए है। जिन्होंने अपने पहले ही सीजन में जीत हासिल कर ली है। हार्दिक पांड्या के इस करतब के बाद उनकी तुलना महेंद्र सिंह धोनी के साथ की जाने लगी है। उन्हें छोटे महेंद्र सिंह धोनी के नाम से भी उनके फैंस बुलाने लगे हैं। वहीं जिस खिलाड़ी को चेन्नई सुपर किंग्स ने एक भी मौका नहीं दिया था, इसी खिलाड़ी ने गुजरात टाइटंस के लिए टूर्नामेंट में जीत से शुरुआत कराई थी।।

साई किशोर ने कहा पांड्या को धोनी का जूनियर वर्जन मानता हूं

WhatsApp Image 2022 06 04 at 5.10.49 PM - 2

चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से युवा खिलाड़ी साई किशोर को आईपीएल में मौका नहीं मिला था। जिसके बाद इस साल मेगा ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने उन्हें अपने साथ शामिल किया है। जिसके बाद साई किशोर का आईपीएल सीजन काफी अच्छा गया था। साई किशोर ने हाल में मीडिया से बातचीत में हार्दिक पांड्या और महेंद्र सिंह धोनी के विषय में बात की है। हार्दिक पांड्या और महेंद्र सिंह धोनी के। बीच के समानताओं बीके बारे में बात की है।

साई किशोर ने कहा है कि ” महेंद्र सिंह धोनी की तरह ही हार्दिक पांड्या में भी अपने खिलाड़ियों से बेस्ट निकालने की क्षमता है। दोनों ने टीम को अपने सामने रखा और यही आप अपने लीडर से उम्मीद करते हैं। मैं हार्दिक पांड्या को महेंद्र सिंह धोनी का जूनियर वर्जन मानता हूं”।

Also Read : हार्दिक पंड्या की बढ़ी मुसीबत, आईपीएल 2022 से भारतीय टीम को मिले धोनी जैसे मैच फिनीशर, नंबर 1 हर मामले में HARDIK PANDYA से है बेहतर

डेब्यू मैच में ही साई किशोर ने चटकाए दो विकेट

WhatsApp Image 2022 06 04 at 5.12.11 PM - 4

आईपीएल का पहला मैच गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला गया था। पिछली बार जब साई किशोर चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे, तब उन्हें एक भी मैच नहीं खेलने को मिला था। जिसके बाद जब इस साल आईपीएल में पहले मैच में ही मौका मिला तब उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ डेब्यू करते हुए दो ओवर में सिर्फ सात रन देकर दो विकेट चटका दिए। इस के साथ ही साई किशोर ने फाइनल में भी एक विकेट लिया और दो शानदार कैच भी लपके। जिसके बारे में खिलाड़ी ने कहा कि,

यह एक अच्छा सीजन था लेकिन मुझे लगता है कि मैं बेहतर कर सकता हूं। मैं आने वाले महीनों में अपने खेल में सुधार जारी रखना चाहता हूं। मुझे धोनी से बहुत कुछ सीखने के लिए मिला। नेट पर धोनी को गेंदबाजी करना और उनसे खेल के बारे में बात करना मेरे लिए बहुत अच्छा रहा“।

Also Read : IPL 2023 में MS DHONI को रिप्लेस कर देंगे ये 3 खिलाड़ी, बन जायेंगे CSK के कप्तान !