INDIAN FPRMER MONEY

किसानों के लिए केन्द्र और राज्य की सरकार हमेशा कोई न कोई ठोस कदम उठाते रहते हैं। ऐसे में किसान को अक्सर फसलों के पैदवार के लिए नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे में कभी-कभी उनका लागत भी नहीं निकल पाता है। इस मुश्किल समय में सरकार हमेशा किसाने की मदद करती नजर आती है।

यूपी की बीजेपी सरकार की तरफ से किसानों को एक नई सौगात मिली है, जिसमें किसानों के खाते में 462 करोड़ और 80 लाख रुपए की धनराशि दी गई है और यह पैसे फसल बीमा योजना के तहत किसानों के खाते में डायरेक्ट ट्रांसफर की गई है। ये धनराशि सीधे किसानों के खाते में पंहुचेगी।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ की फसल साल 2022 में प्रभावित हुई थी। यूपी के 90, 33,36 किसानों को 462.80 रुपए खाते में मिले। वहीं पिछले साल यानी 2022 में बारिश और ओलों से बर्बाद हुई फसल की क्षतिपूर्ति के लिए सरकार ने 8 जिलों में 93,714 किसानों को 45.88 करोड़ रुपए की क्षतिपूर्ति देगी।

 लॉस ऑफ डिजिटल मॉड्यूल पोर्टल की हुई शुरुआत

बता दें कि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने गुरुवार को लॉस ऑफ डीजीटल मॉडल पोर्टल का शुभारंभ कर ऑनलाइन पैसा भेजा था। जिसमें उत्तर प्रदेश के 6 जिलों के किसानों की फसल क्षतिपूर्ति के लिए 26.35 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए। वहीं कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने केंद्र का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में एक अच्छा कदम है।

 कृषि कार्य के लिए 3 करोड़ रुपए की मिली अनुमति

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि

“कृषि कार्य के लिए 3 करोड़ रुपए से अधिक दिए गए हैं। इसमें फसल कृषि कर्म विस्तार और किसानों को प्रशिक्षण कृषि प्रसार योजना और प्रदर्शनी चिकित्सालय के लिए एक करोड़ 48 लाख दिए गए हैं। बैमौसम बरसात की वजह से किसानों का फसल बर्बाद हो जाता है। जिसकी वजह से किसान चिंतित रहते हैं। ऐसे में सरकार द्वारा उनकी ये मदद की जा रही है।”

ALSO READ: सरकार और मुकेश अंबानी के बीच इस बात को लेकर चल रहा बवाल, सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा मामला, जानें वजह

Published on March 26, 2023 4:07 pm