शादियों के सीजन के बीच आई खुशखबरी औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, जानिए क्या रह गई है अब नई कीमत
शादियों के सीजन के बीच आई खुशखबरी औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, जानिए क्या रह गई है अब नई कीमत

आए दिन सोने और चांदी के दाम बढ़ते -घटते रहते हैं। वहीं आज यानी 19 जून को देश में सोने के दाम में गिरावट हुई है। बता दें कि आज देश में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का दाम 47,650 है। वहीं पिछले दिन यह सोने का दाम 47,750 रुपये था। 19 जून यानि कि आज सोने के दाम में 100 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी हुई है, जिसके बाद लखनऊ में सोने के भाव 47,800 रुपये है, जो कि कल 47,900 रुपये थी।

24 कैरेट सोने का भाव

GOLD PRICE

बता दें कि 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव आज 50,980 रुपये है। वहीं पिछले दिन बीते भाव 51,100 रुपये था। लखनऊ में आज सोने का भाव 52,160 है, जो कि कल 52,250 रुपये था।

आपको बता दें कि ये भाव सिर्फ सांकेतिक है और इसमें जीएसटी और अन्य शुल्क शामिल नहीं है। सटीक भाव के लिए आप अपने स्थानीय ज्वेलर्स से संपर्क कर सकते हैं।

चांदी के दाम में भी हुई गिरावट

TODAY GOLD AND SILVER PRICE

बता दें कि चांदी के दाम में भी गिरावट दर्ज हुई है। लखनऊ में चांदी के भाव में हल्की गिरावट हुई है। 19 जून यानी कि आज एक किलो चांदी का भाव 61,000 है। वहीं, पिछले दिन यानी कि कल 61,500 था। कुल मिलाकर चांदी में 500 रुपए प्रति किलो गिरावट देखने को मिली है।

ऐसे जानें सोने की असली शुद्धता

GOLD PRICE

आपको बता दें कि सोने की शुद्धता पहचानने के लिए भारतीय मानक संस्थान यानी कि ISO (Indian Standard Organization) द्वारा हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। आपको बता दें ज्यादातर सोना लोग 22 कैरेट में ही खरीदते हैं। वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का ही खरीदते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि सोना जितने ज्यादा कैरेट का होगा, उतना ही शुद्ध होगा। सबसे ज्यादा शुद्ध सोना 24 कैरेट का ही होता है।

22 और 24 कैरेट गोल्ड में अंतर?

DIFFRENCE BETWEEN 22 AND 24CR GOLD

बता दें कि 24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है और वहीं 22 कैरेट सोना 91 प्रतिशत ही शुद्ध होता है। जिसमे 9% अन्य धातु जैसे चांदी, तांबा, जिंक मिलाकर आभूषण बनाया जाता है। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध सोना माना जाता है लेकिन पूरे शुद्ध सोने से ज्वेलरी नहीं बनाई जा सकती। इसलिए ज्वेलर्स 22 कैरेट सोने से आभूषण बनाकर बेचते हैं।

ALSO READ: Petrol Diesel Price: चुनाव खत्म होने के बाद अब 7 दिनों में 5 रूपये बढ़े पेट्रोल के दाम, यहां मिल रहा सबसे सस्ता, जाने आपके शहर में क्या है कीमत

हॉलमार्क का रखें खास ध्यान

GOLD PURITY

सोने खरीदते समय उसकी शुद्धता और क्वालिटी का खास ध्यान रखना चाहिए। ग्राहक को हमेशा सोना हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदना चाहिए। बता दें कि हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी होती है। दरअसल, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) सोने का हॉलमार्क जारी करता है।

ऐसे जानें सोने के दाम

GOLD AND SILVER PRICE

22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के भाव जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही समय बाद आपको SMS के माध्यम से सोने के दाम पता चल जाएंगे। इसके अलावा और भी जानकारी के लिए आप www.ibja.co या ibjarates.com पर ले सकते हैं।

ALSO READ: LPG Price: 1 जून से सस्ता हुआ एलपीजी का सिलेंडर, 135 रूपए की आई गिरावट, जानिए क्या है अब नई कीमत