मॉडर्न डे क्रिकेट के अगर महान बल्लेबाजों में विराट कोहली का नाम शुमार है। मौजूदा दौर में टीम इंडिया के वे टॉप बल्लेबाज हैं। टीम इंडिया में उनकी कद का प्लेयर शायद ही देखने को मिले। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी शतक की गिनती की जाए तो उन्होंने 70 शतक ठोके हैं। यही नहीं वे सबसे ज्यादा बार मैन ऑफ द सीरीज भी रह चुके हैं।
विराट की खास बात ये है कि उनका बैटिंग एवरेज टॉप 3 खिलाड़ियों में शामिल है। इसमें कोई दो राय नहीं की वे एक महान क्रिकेटर हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उनसे एक पत्रकार ने पूछ लिया कि उन्हें GOAT क्यों कहते है। विराट का जवाब काफी मजेदार था आइए बताते हैं।
विराट ने मुस्कुराते हुए दिया जवाब
विराट कोहली से एक पत्रकार ने इंटरव्यू के दौरान पूछा कि आपको GOAT क्यों कहते हैं? कोहली ने जवाब सुनने के बाद बस एक स्माइल में अपना रिएक्शन दिया या यूं कहें कि जवाब देना सही नहीं समझा। उनका ये रिएक्शन देख फैंस काफी खुश हुए। विराट कोहली का ये वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है।
GREATEST OF ALL TIME- GOAT
आपको बता दें की जो लोग GOAT का मतलब एक बकरे के तौर पर समझ रहे हैं तो ऐसा नहीं है। दरअसल विराट को कहे गए GOAT का अर्थ- GREATEST OF ALL TIME है जो सर्वाकालिक महान खिलाड़ी या किसी व्यक्ति के लिए होता है। अपने करियर में शानदार अचिवमेंट हासिल करने वाले लोगों को ही सम्मान देते हुए GOAT कहा जाता है।
काफी समय से विराट का बल्ला है शांत
पिछले कुछ महीनों की बात करें तो किंग कोहली के नाम से मशहूर विराट का बल्ला खामोश चल रहा है। मौजूदा समय में विराट कोहली जैसा महान खिलाड़ी अपने सबसे खराब दौर से गुजर रहा है। चाहे टेस्ट क्रिकेट हो ये वनडे क्रिकेट फैंस को उनके बल्ले की गूंज नहीं सुनाई दे रही। IPL 2022 भी उनके स्तर के हिसाब से काफी साधारण रहा। वे इंग्लैंड दौरे में भी फ्लॉप रहे। विराट कोहली को वेस्टइंडीज दौरे पर भी आराम दिया गया था। वे जिम्बाब्वे दौरा भी नहीं कर रहे। अब विराट को सीधे एशिया कप 2022 में एंट्री करना है। उम्मीद है कि ये महान खिलाड़ी एशिया कप 2022 में अपनी पुरानी लय प्राप्त कर ले और एक बार फिर टीम इंडिया के रन मशीन की वापसी हो जाए।