Glenn Phillips

ग्लेन फिलिप्सः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में आज 29 अक्टूबर का मुकाबला न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND) और श्रीलंका (SRILANKA) के बीच सीडनी क्रिकेट ग्राऊंड (SCG) में खेला जा रहा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने ग्लेन फिलिप्स (GLENN PHILLIPS)  के शतकीय पारी के मदद से 167 रन बोर्ड पर लगाए थे।  इस मुकाबले में हमें ग्लेन फिलिप्स के द्वारा एक शानदार काम देखा हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा हैं।

ग्लेन फिलिप्स ने दिखाया स्पीरिट ऑफ क्रिकेट

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स आज श्रीलंका के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। इस पारी के दौरान फिलिप्स ने एक शानदार मिसाल भी कायम की। ग्लेन के पास नॉन स्ट्राइकर एंड में रन आऊट से बचने का एक नायाब तरीका है, जिसका वीडियो सामने आ रहा हैं। जिसे खेल भावना बनाए रखने का एक जीता जागता उदाहरण बताया जा रहा है।

दरअसल ग्लेन फिलिप्स मांकडिंग के शिकार ना हो जाए इस लिए वह जब तक गेंदबाज गेंद ना फेंक दे तब तक वह क्रिज से बाहर नहीं निकलते हैं, लेकिन वह रन लेने के लिए पूरे तरह प्रोफेशनल धाकव की तरह तैयार रहते हैं। जैसे ही गेंदबाज के हाथों से गेंद छूटती हैं वह दौड़ लगा देते हैं।

ALSO READ: “पाकिस्तान के पास है हार्दिक पांड्या जैसा खतरनाक आलराउंडर, लेकिन घमंड में डूबे बाबर आजम नहीं दे रहे हैं मौका”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

न्यूजीलैंड के संकटमोटक बनें ग्लेन फिलिप्स

न्यूजीलैंड की टीम की बल्लेबाजी काफी ज्यादा मजबूत हैं लेकिन आज श्रीलंकाई गेंदबाजों के आगे टीम स्ट्रगल कर विकेट खोते हुए नजर आई थी। ग्लेन फिलिप्स (GLENN PHILLIPS) ही एक मात्र खिलाड़ी थे जिनका तोड़ किसी के पास नहीं था और उन्होने 64 गेंदों में 104 रनों की पारी से न्यूजीलैंड को 167 रनों तक पहुंचाने में मदद की।

ग्लेन की पारी तब आई जब टीम को सबसे ज्यादा जरूरत थी, जिसके चलते इस पारी की अहमियत काफी ज्यादा है। श्रीलंका के पास ग्लेन को रोकने का शानदार तरीका था, लेकिन पथुम निशांका ने 12 रन के स्कोर पर ग्लेन का कैच छोड़ दिया था।

जिसके बाद टीम का स्कोर 167 रनों पर पहुंच गया। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम  102 रनों पर ही ऑलआऊट हो गई। कीवियों ने 65 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया है।

ALSO READ: “मेरे लिए खुशी की बात होगी अगर पाकिस्तान….” BCCI के नये अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने बताया क्या PAKISTAN बना पाएगी सेमीफाइनल में जगह?