इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस की इस साल का परफॉर्मेंस काफी निराशाजनक चल रही है। IPL की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस इस बार प्वाइंट टेबल में अंतिम पायदान पर है। मुंबई इंडियंस ने अभी तक लीग का एक भी मैच नहीं जीता है।
तो वहीं शनिवार के दो डबल हेडर मुकाबले में दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ भी बल्लेबाजी काफी डगमगाती नजर आई है। RCB के खिलाफ मुंबई की टीम के विकेट काफी निरंतरता के साथ गिरे है। जिसपर ग्लेन मैक्सवेल ने टीम को एक और करारा झटका देने की कसर बाकी नहीं रखी। उन्होंने तिलक वर्मा को शून्य पर बेहतरीन ढंग से रनआउट किया है।
वीडियो में देखें किस तरह किया लाजवाब रन आउट
ग्लेन मैक्सवेल अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से इस सीजन कुछ देर से जुड़े। वो भारत में ही थे, लेकिन अपनी शादी के चलते वो कुछ देर से जुडे। लेकिन जब वो टीम में वापस आए तब से ही चर्चा का विषय बन गए। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में उन्होंने तिलक वर्मा को काफी बेहतरीन ढंग से रन आउट किया। इस रन आउट में तिलक वर्मा को शून्य पर ही पवेलियन वापस लौट जाना पड़ा। आकाश दीप की अपनी अंतिम गेंद नए बल्लेबाज तिलक वर्मा के समाने फेकी।
यहाँ देखें वीडियो
Maxi Run Out…🔥🤲🥵#Maxwell#RCB#RCBvsMI #IPL2022 pic.twitter.com/eiiuIh0J3U
— PrAAveenMass (@PraveenMass18vk) April 9, 2022
इस लेंथ गेंद को खिलाड़ी ने ऑफ साइड में डिफेंड किया। जिसके बाद दोनो खिलाड़ी एक रन के लिए दौड़े लेकिन इस गेंद को ग्लेन मैक्सवेल ने ड्राइव लगातर स्टंप पर मारा और तिलक वर्मा को रन आउट कर दिया। जिसके बाद तिलक वर्मा को शून्य पर पवेलियन वापस जाना पड़ा।
RCB ने जीता मैच, मुंबई की लगातार चौथी हार
मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव की 68 रन की ताबड़तोड़ पारी के बाद 151 रन बनाए। जिसका जवाब देने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बल्लेबाजी के लिए उतरी। डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में आरसीबी ने 7 विकेट से मैच अपने नाम किया। अनुज रावत के 66 और विराट कोहली के 48 रन के चलते टीम ने मैच को 20 ओवर से पहले ही 18.3 ओवर्स में ही जीत लिया।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरह से एक बार फिर दिनेश कार्तिक नाबाद लौटे। दिनेश कार्तिक 7 और ग्लेन मैक्सवेल 8 रन पर नाबाद लौटे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की चार मैच में ये तीसरी जीत थी। आरसीबी अभी तक मात्र एक मैच हारी है। उनके बाद सभी मैच को अपने नाम किया है। जिसके बाद प्वाइंट टेबल में आरसीबी के 6 अंक है।