जानलेवा बिमारी से जूझ रही हैं ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां, प्रियंका चोपड़ा को तो हरदम रहता है जान का खतरा
जानलेवा बिमारी से जूझ रही हैं ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां, प्रियंका चोपड़ा को तो हरदम रहता है जान का खतरा

बॉलीवुड सितारों को देखकर ऐसा लगता है कि इनकी दुनिया कितनी अच्छी है। अपनी दुनिया में कितने खुश हैं। किसी चीज की कमी नहीं है, लेकिन बाहर से दिखने वाली दुनिया में कितनी तरीके की सितारों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। किस-किस दौर से गुजरते हैं यह सब बातें उनको ही पता होती हैं।

आम जनता हो या फिर सेलिब्रिटी हर कोई स्वस्थ रहना चाहता है। क्योंकि निरोगी काया ही ऐसा सुख है जो  जीवन जीने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आज हम आपको बॉलीवुड की 5 हसीनाओं के बारे में बताएंगे तो गंभीर बीमारियों से जूझ रही हैं और अपने जीवन में आगे बढ़ रही हैं।

सोनाली बेंद्रे(Sonali Bendre)

sonali750 1536239914

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम सोनाली बेंद्रे का है। बता दें कि सोनाली बेंद्रे ने अपने एक्टिंग से सबको अपना दीवाना बनाया। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि सोनाली बेंद्रे अपने कैंसर के फोर्थ स्टेज में जब थी तब उनको पता चला कि उन्हें कैंसर है, जिसके बाद वह एकदम  शॉक्ड रह गईं।

हालांकि सोनाली ने अमेरिका जाकर अपने कैंसर का इलाज करवाया और जीवन जीने की चाहत में कैंसर को हराकर वह आज अपनी लाइफ को जी रही हैं। हालांकि उन्होंने इस से रिकवरी करने के लिए बहुत ही मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

मनीषा कोइराला (Manisha Koirala)

1881416 manisha 1546588723 1623050307

इस लिस्ट में दूसरा नाम एक्ट्रेस मनीषा कोइराला का है। मनीषा को भी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ा और जीत हासिल की, जिसके बाद उन्होंने फिर से फिल्मों में कमबैक किया और अपनी शराब पीने की आदत को छोड़ दिया।

अनुष्का शर्मा(Anushka Sharma)

19 11 2018 anuhska sharma car four cr 18658714 2211744

अनुष्का शर्मा को देखकर कोई नहीं कह सकता कि उन्हें  किसी तरह की कोई बीमारी भी होगी। लेकिन आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा के बॉडी में इतना तेज दर्द होता था कि वह उठ भी नहीं पाती थी। अनुष्का की शादी के बाद ही उन्हें समस्या हुई थी। जिसके बाद एक्ट्रेस ने डाइट और फिजिकल एक्टिविटी का फॉलो किया।

प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra)

pc

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा  दिखने में जितनी फिट एंड फाइन लगती है। लेकिन वह फिट एंड फाइन नही हैं। बता दें कि प्रियंका को 5 साल की उम्र से अस्थमा की बीमारी है। वह अपने डाइट को मेंटेन कर अपने बिमारी से लड़ती हैं।

सोनम कपूर(Sonam Kapoor)

sonam kapoor 15670776204047

एक्ट्रेस सोनम कपूर को पीसीओएस बीमारी थी। सोनम 14 साल की उम्र से इस बीमारी को झेल रही थी उन्हें बहुत तकलीफ होती थी। और डॉक्टर के चक्कर काट चुकी थी। जिसके बाद उन्होंने अपने डाइट और लाइफस्टाइल में थोड़ा बदलाव किया। जिसके कारण वह अपनी बीमारी से थोड़ी राहत मिली।

ये भी पढ़ें-“एक रात का कितना लेती हो?” पत्रकार ने लाइव प्रेस कांफ्रेंस में सनी लियोन से पूछा तो एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

Published on June 15, 2022 4:23 pm