WhatsApp Image 2022 06 07 at 11.03.25 PM

इंडियन प्रीमियर लीग की तरह ही अब अमीरात क्रिकेट बोर्ड ( ECB) भी एक टी20 लीग का आयोजन करने जा रहा हैं। इस टी20 का आयोजन पहली बार करने जा रही है। जिसका ऐलान अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने कर दिया हैं। अमीरात क्रिकेट बोर्ड के कई और महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की हैं। जिसमें भारत की भी तीनc टीम हिस्सा लेंगी। जानिए क्या पूरी बात..

ECB की नई क्रिकेट लीग

WhatsApp Image 2022 06 07 at 11.03.40 PM

अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने इंडियन प्रीमियर लीग और अन्य क्रिकेट लीग की तरह एक नई लीग का आयोजन करने का ऐलान किया है। अमीरात क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक इस नई लीग का आयोजन अगले साल यानी 2023 में होगा। जोकि 6 जनवरी से 12 फरवरी तक खेली जाएगी। इसमें कुल 6 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। जिसमें तीन भारतीय टीम होंगी। इस लीग के लिए जो जानकारी बताई गई है उसके मुताबिक वहीं लीग में कुल 34 मुकाबले अबू धाबी, दुबई और शारजाह के स्टेडियम में खेले जायेगे। बता दें, इन तीन स्टेडियम में आईपीएल के साथ कई अन्य लीग भी खेली जा चुकी है। Covid 19 के कारण भारतीय लीग के पूछले दो सत्र का आयोजन यहां ही किया गया था।

Also Read : इन 3 खिलाड़ियों पर दांव लगा कर गौतम गंभीर से हुई चूक, IPL 2023 में लखनऊ करेगी सबसे पहले रिलीज!

भारतीय तीन टीम लीग भी होंगी शामिल

IPL

अमीरात क्रिकेट बोर्ड की जानकारी के मुताबिक कुल छः टीम में तीन टीम भारतीय होंगी। जानकारी के मुताबिक,

“अमीरात क्रिकेट बोर्ड रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR), कैपरी ग्लोबल, जीएमआर, लांसर कैपिटल, अदानी स्पोर्ट्सलाइन, ब्रॉडकास्टर जी और बाकी सभी हितधारकों का यूएई की नई टी-20 लीग में स्वागत किया गया है। उन्होंने अमीरात क्रिकेट बोर्ड पर यकीन जताया है। क्योंकि हम खेल को भविष्य में ले जा सकते हैं”।

सभी को है पहली गेंद खेले जाने का इंतजार

Motera stadium

क्रिकेट के फैंस के लिए ये टूर्नामेंट का शुरू होना अच्छी खबर है। इस लीग में मुंबई इंडियंस (MI) के मालिक मुकेश अंबानी, केकेआर के मालिक शाहरुख खान और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के सहमालिक जीएमआर ग्रुप की टीम भी खेलेगी। बयान के मुताबिक,

“जैसा कि इस यात्रा को शुरू करने जा रहे हैं। मुझे इस बात का विश्वास है कि हम सभी एक साथ इस लीग को नई बुलंदियों तक ले जायेगे। दुनिया भर के उन लाखों प्रशंसकों को मनोरंजन और उत्साह प्रदान करेंगे, जो यूएई टी-20 लीग की पहली गेंद फेंके जाने का इंतजार कर रहे हैं। ईसीबी (ECB) की ओर से मैं सभी को आश्वस्त करता हूं कि क्रिकेट के साथ मैदान पर आपका मनोरंजन होगा”।

Also Read : टी20 विश्व कप 2022 के लिए ऐसी होगी भारतीय टीम, खुद कोच RAHUL DRAVID ने बताया

Published on June 8, 2022 8:26 am