ड्वेन प्रीटोरियस

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम को आईसीसी टी20 विश्वकप 2022 ( ICC T20 World Cup 2022) के लिए साउथ अफ्रीका को एक बड़ा झटका लगा है। साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन प्रीटोरियस (Dwaine Pretorius) इंजर्ड होकर टीम से बाहर हो गए हैं। साउथ अफ्रीका टीम के लिए ये एक बड़ा झटका साबित हो सकता है।

ऑलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन प्रीटोरियस (Dwaine Pretorius) के अंगूठे में चोट आई है, जिसके चलते वो भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे श्रृंखला और टी-20 विश्व कप (T20 World Cup 2022) से भी बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ मंगलवार यानी 4 अक्टूबर को खेले गए अंतिम टी20 मैच में प्रीटोरियस चोटिल हुए थे। साउथ अफ्रीका ने इस मैच में जीत हासिल किए थे, इस मैच में प्रीटोरियस ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए थे।

चोटिल प्रीटोरियस की जगह मार्को यान्सेन ODI टीम में शामिल

भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच के बीच ऑलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन प्रीटोरियस (Dwaine Pretorius) के बाहर हो जाने के बाद मार्को यान्सेन को वनडे इंटरनेशनल में टीम में शामिल किया गया है। भारतीय क्रिकेट टीम के साथ साउथ अफ्रीका टीम तीन मैच की वनडे सीरीज खेल रही है।

इसी के साथ क्रिकेट साउथ अफ्रीका जल्द ही आईसीसी टी-20 विश्व कप के लिए जल्द ही ऑलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन प्रीटोरियस (Dwaine Pretorius) की जगह खिलाड़ी का ऐलान करेगी।

बता दें कि एंडिले फेहलुकवाओ और ब्योर्न फोर्टुइन के साथ यान्सेन टी20 विश्व कप के स्टैंड बाई खिलाड़ी या रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं। इसी के साथ यान्सेन को ड्वेन प्रीटोरियस (Dwaine Pretorius) की जगह का प्रबल दावेदार भी माना जा रहा है।

Also Read : “वह किसी भी भूमिका में टीम इंडिया में फिट नहीं बैठ रहा है” ऋषभ पंत पर भड़के जडेजा, टी20 विश्व कप से पहले कही ये बात

रासी वैन डर डुसैन भी हैं बाहर

साउथ अफ्रीका टीम के लिए ड्वेन प्रीटोरियस (Dwaine Pretorius) पहले खिलाड़ी नहीं है जोकि आईसीसी विश्व कप 2022 से बाहर हो गए हैं। इसके पहले रासी वैन डर डुसैन उंगली टूटने के कारण विश्व कप के टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।। साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान रासी वैन डर डुसैन चोटिल हो गए थे।

ड्वेन प्रीटोरियसने 2016 में साउथ अफ्रीका के लिए डेब्यू किया था। ड्वेन प्रीटोरियस (Dwaine Pretorius) ने साउथ अफ्रीका के लिए 27 वनडे औऱ 30 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलकर वन डे और टी20 दोनो में 35-35 विकेट दर्ज हैं।

Also Read : 2007 और 2011 विश्व कप जीतने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भारत को टी20 विश्व कप 2022 जीताने के लिए किया ये काम