Sushant Singh Rajput को भुला नहीं पा रहे हैं MS Dhoni, नाम सुनते ही छलक पड़े आंखों से आंसू

बॉलीवुड इंडस्ट्री मशहूर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। उनके फैंस आज भी उन्हें बहुत याद करते हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री का मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह यह दुनिया छोड़कर जा चुके हैं। लेकिन उनकी यादें अभी भी उनके चाहने वालों के दिलों में राज कर रही हैं।

ms dhoni sushant singh rajput

यूं तो अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया को अलविदा कहे एक साल से ज़्यादा का वक्त गुज़र चुका है। मगर आज भी उनके चाहने वाले अपने चहेते सुपरस्टार को भूल नहीं पा रहे हैं। ना सिर्फ आम लोग बल्कि बॉलीवुड से जुड़े सितारे भी दिवंगत एक्टर को याद करते रहते हैं। उनको याद करते हुए आज भी उन लोगों की आंखों में आंसू आ जाते हैं।

इसी लिस्ट में एक नाम टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का भी है। काफी कम लोगों को यह बात पता होगी कि महेंद्र सिंह धोनी खुद सुशांत को याद करते हुए आज भी इमोशनल हो जाते हैं। महेंद्र सिंह धोनी और सुशांत सिंह काफी अच्छे दोस्त बन गए थे। महेंद्र सिंह धोनी की आंखों में आज भी सुशांत सिंह को याद करके आंसू आ जाते हैं।

READ MORE-मेकअप करने के बाद हैंडसम दीखते हैं सलमान, शाहरुख और आमिर खान, अजय देवगन पड़ते हैं तीनों पर भारी

‘धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ में सुशांत ने धोनी का निभाया था किरदार

सुशांत सिंह राजपूत

धोनी पर बनी बायोपिक में सुशांत सिंह ने धोनी का किरदार निभाया था। जब इसकी शूटिंग हो रही थी तक धोनी और सुशांत सिंह काफी अच्छे दोस्त बन गए थे।सुशांत के दुनिया छोड़ कर चले जाने के बाद जब धोनी से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था कि आज भी उनकी आंखों के सामने वो चेहरा आ जाता है जिसने उनका किरदार निभाया था। उन्होंने इस दौरान कहा था कि आज भी उन्हें उस किरदार की याद आती है।

गौरतलब है कि जब सुशांत सिंह राजपूत ‘धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ पर काम कर रहे थे उस दौरान दोनों के बीच में काफी अच्छी बॉन्डिंग हो गई दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे और जब सुशांत राजपूत के दुनिया छोड़ कर चले जाने की खबर उन्हें मिली तो वे बेहद इमोशन हो गए थे। उन्हें काफी तकलीफ हुई थी। सुशांत सिंह के दुनिया छोड़ जाने की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री बेहद गमगीन हो गई थी।

क्रिकेट के महान खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी भी काफी परेशान हो गए थे। सुशांत को फ़िल्म के लिए पूरी तरह धोनी के जैसे दिखना था। इसके लिए उन्होंने लगभग खुद को पूरी तरह धोनी के जैसे बना लिया था। यानी उनके जैसा लुक उनके जैसे कपड़े सब कुछ उनके जैसा। उन्होंने उनके ही जैसे बैटिंग करना भी सीख लिया था उन्होंने इस बायोपिक को बनाने के लिए काफी मेहनत की थीं।

धोनी और सुशांत बन गए थे काफी अच्छे दोस्त

सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह ने धोनी की फिल्म में उनका काफी अच्छा किरदार निभाया था उनकी यह फिल्म काफी सुपरहिट रहे आज भी वह लोगों के दिलों में राज कर रहे हैं।धोनी फ़िल्म को फिल्माते वक्त दोनों अक्सर साथ ही रहते। उन्हें कई इवेंट्स, फ़िल्म के सेट पर यहां तक की धोनी के घर पर भी साथ में देखा जाता था। जिससे साफ है कि यह दोनों इस दौरान एक दूसरे के काफी करीब आ गए आ गए और बेहद अच्छे दोस्त बन गए थे।

सुशांत सिंह राजपूत

फ़िल्म के प्रमोशन के वक्त सुशांत ने बताया था कि वे धोनी को काफी गंभीरता से सुनते हैं। क्योंकि धोनी काफी शांत व्यक्तित्व वाले इंसान हैं। सुशांत सिंह, धोनी को काफी पसंद करते थे। वह अपनी ज़िन्दगी में धोनी को काफी खास अहमियत देते थे। धोनी की बेटी जीवा के साथ भी सुशांत काफी मस्ती करते थे।

सुशांत सिंह

सुशांत सिंह, धोनी की बायोपिक पर काम कर रहे थे तो धोनी के घर सुशांत सिंह का आना-जाना आए दिन बना रहता था, सुशांत सिंह के साथ घरेलू संबंध भी काफी अच्छे हो गए थे। सुशांत ने धोनी फ़िल्म के दौरान उनकी बेटी जीवा से भी अच्छी दोस्ती कर ली थी। फ़िल्म के बीच जब भी उन्हें मौका मिलता वे जीवा के साथ ढेर सारी मस्ती करते। धोनी की बेटी को काफी प्यार करते थे।

सुशांत सिंह राजपूत

फ़िल्म के दौरान वे कई बार धोनी के घर पर भी जाते रहते थे। इस बीच वो जीवा के साथ खूब मस्ती करते थे और एक दम बच्चे की तरह बन जाते थे। सुशांत सिंह धोनी को काफी अच्छा दोस्त मानते थे। यही वजह खास थी जब भी धोनी सुशांत सिंह की याद करते हैं तब इमोशनल हो जाते हैं। वह सुशांत सिंह को काफी याद करते हैं।

READ MORE-TMKOC: कॉलेज के दिनों में ऐसी दिखती थी दयाबेन, तस्वीरें देख हो जायेंगे लट्टू

Exit mobile version