डेविड वार्नर ने दी गणेश चतुर्थी पर शुभकामनाएं लेकिन ट्रोल हो गए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा
डेविड वार्नर ने दी गणेश चतुर्थी पर शुभकामनाएं लेकिन ट्रोल हो गए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा

भारत में गणेश चतुर्थी का महाआयोजन शुरू हो गया है। भारत के अनेकों त्यौहार में गणेश चतुर्थी की काफी धूम रहती है। वहीं गणेश चतुर्थी को सभी काफी उत्साह से मनाते है। देश ही या विदेश ये काफी प्रसिद्ध है। आईपीएल में भाग लेने वाले डेविड वार्नर भारत के प्रति अपने लगाव से काफी एक अलग फैन फॉलोइंग रखते है। इंडिया की फिल्मों के गानों और वायरल रील पर वीडियो बनते रहते हैं। वहीं गणेश चतुर्थी के समय उन्होंने एक पोस्ट गणेश चतुर्थी को लेकर किया। लेकिन ये पोस्ट भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के ट्रॉल होने का कारण बन गया है।

डेविड वार्नर ने दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी डेविड वार्नर उन खिलाड़ियों में से एक हैं जोकि भारत से एक अलग लगाव रखते हैं। विभिन्न अवसरों पर वो भारत और उनके जुड़े कॉन्टेंट को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं। डेविड वार्नर ने गणेश चतुर्थी की शुरुआत होने पर एक पोस्ट कोई है। जिसमें उन्होंने गणेश जी की मूर्ती के साथ अपनी तस्वीर साथ जोड़े हुए पोस्ट की है। साथ ही लिखा है

“मेरे सभी दोस्तों को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं, आपको आनंद और खुशियों के लिए शुभकामना देता हूं”।

Also Read : ASIA CUP 2022, IND vs HK, STATS: मैच में बने कुल 11 रिकॉर्ड, सूर्यकुमार यादव ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने विराट कोहली

रोहित शर्मा हुए इसके बाद ट्रोल

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ( Rohit Sharma) इसको लेकर ट्रॉलर्स के निशाने पर आ गए। रोहित शर्मा इस समय एशिया कप 2022 का हिस्सा है। जहां टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने इस दौरान गणेश चतुर्थी से जुड़ा कोई भी पोस्ट नहीं किया है। जिसके बाद ट्विटर कर रोहित शर्मा को ट्रोल करने का प्रयास किया गया है। रोहित शर्मा मुंबई में रहते हैं इसके बाद भी उन्होंने कोई पोस्ट नही किया है। जिसे लेकर उन्हें ट्रोल किया गया।

स्वतंत्रता दिवस किया था विश

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी डेविड वार्नर ने भारत के हाल में संपन्न हुए 75 स्वतंत्रता दिवस पर भी शुभकामनाए दी थी। डेविड वार्नर हिंदी फिल्मों के कई गीत कर रील बनाकर अपने इंस्ट्राग्राम पर पोस्ट कर चुके हैं।

Also Read : Asia Cup 2022, IND vs HK: विराट कोहली और सूर्या ने मैदान पर मचाई तबाही, 40 रनों से जीत सुपर 4 में पहुंचा भारत, तो हांगकांग ने जीता दिल

Published on September 1, 2022 1:46 am