dasun shanaka

हाल ही में भारत और श्रीलंका अए के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज समाप्त हुई है। सीरीज में भारतीय टीम ने 2 – 1 से बाजी मारी थी। इस सीरीज में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनका के प्रदर्शन सभी प्रभावित हुए थे। उन्होंने अपने कप्तानी, गेंदबाजी और बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया था। जिसके बाद से कायस लगाए जा रहे हैं कि उन्हें जल्दी ही कोई आईपीएल टीम अपने साथ जोड़ सकती है। आईये नजर डालते हैं ऐसी तीन आईपीएल फ्रेंचाइजियों पर शनका को अपने साथ जोड़ सकती है।

1. चेन्नई सुपर किंग्स –

दासुन शनका को चेन्नई सुपर किंग्स अपने साथ जोड़ सकती है। दासुन शनाका टीम में इस साल रिटायर हुए ड्बेन ब्रावो की जगह भर सकते हैं। वें टीम के लिए आने वाले भविष्य कप्तान भी विकल्प बन सकते हैं।

उन्होंने पिछले साल श्रीलंका की टीम को अपनी कप्तानी में एशिया चैंपियन बनाया था। इसके अलावा अपनी कप्तानी में श्रीलंका को टी20 विश्व कप के सुपर 12 तक पहुंचाया था।

2. पंजाब किंग्स –

पंजाब किंग्स ने इस साल मेगा आॅक्शन में 18 करोड़ रुपये देकर सैम करन को अपनी टीम के साथ जोड़ा था। अब टीम दासुन शनका को भी अपनी फ्रेंचाइजी के साथ जोड सकती है।

वह बल्लेबाजी और गेंदबाज़ी दोनों से टीम के लिए अहम योगदान दे सकते हैं। इसके अलावा वें टीम के लिए कप्तानी का भी एक विकल्प बन सकते हैं।

ALSO READ:न्यूजीलैंड के सबसे बड़े दुश्मन की Team India में होगी एंट्री, कीवी टीम पर अकेले ही भारी पड़ता है ये भारतीय खिलाड़ी

3. मुंबई इंडियंस –

इस साल मुंबई इंडियंस के सबसे आलराउंडर किरोन पोलार्ड ने आईपीएल को अलविदा कह दिया था। उनके जाने से टीम में एक आलराउंडर की जगह खाली हो गई है। इस जगह को भरने के लिए टीम ने कैमरून ग्रीन को खरीदा है।

हालांकि टीम को पोलार्ड जैसे अनुभवी खिलाड़ी की जरूरत है। जिसे दासुन शनाका पूरी कर सकते हैं। वें बल्ले और गेंद के साथ साथ कप्तानी के लिए भी एक बहुत बढ़िया विकल्प बन सकते हैं।

ALSO READ: श्रीलंका ने टाॅस ने जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, रोहित शर्मा ने लिया चौकाने वाला फैसला, प्लेइंग 11 से मैच विनर खिलाड़ी बाहर

Published on January 10, 2023 2:53 pm