MI VS CSK
MI VS CSK

इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL 2022) में 59वा मैच चेन्नई सुपरकिंग्स ( Chennai Super Kings) और मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians) के बीच खेला जाएगा। ये मैच मुंबई इंडियंस ( MI) के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम ( Wankhede Stadium) में खेला जाएगा। मैच से पहले दोनों टीम के कप्तान आमने सामने आए। मुंबई इंडियंस ( MI) के कप्तान रोहित शर्मा ( Rohit Sharma) और चेन्नई सुपर किंग्स ( CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni) टॉस के लिए मौजूद हुए। जिसमे टॉस का सिक्का उछला और रोहित शर्मा के पक्ष में गिरा. उन्होंने पहले गेंदबाजी चुनी. मुंबई इंडियंस में दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टब्स का डेब्यू हुआ. वही पोलार्ड को बाहर किया गया. मुंबई ने 2 बड़े बदलाव किये है.

वानखेड़े स्टेडियम में टॉस की भूमिका?

मुंबई का स्टेडियम टॉस के महत्व के लिए जाना जाता है। आईपीएल के हाल में हुए कुछ मैच से पहले टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी और बाद में बल्लेबाजी टीम के लिए जी लेकर आती थी। लेकिन पिछले कुछ मैच में रिकॉर्ड का उलट भी हुआ है। मैदान पर ओस के कारण दूसरी पारी में बल्लेबाजी अच्छी रहती है।

मुंबई इंडियंस बिगड़ेगी खेल

रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए पहले चरण के मैच में बेहद रोमांचक अंदाज में मैच खत्म हुआ था। मुंबई इंडियंस की टीम ने जीत के पास आकर वो मैच हारा था। जिसके बाद मुंबई इंडियंस इस मैच में हिसाब बराबर करने की कोशिश करेगी। वहीं मुंबई इंडियंस अपना पिछला मैच हारकर ये मैच खिलने जा रही है।

चेन्नई सुपर किंग्स जारी रखेगी जीत की राह?

DC vs CSK: 'चेन्नई ने बिगाड़ा दिल्ली का खेल, धोनी नहीं यह खिलाड़ी है चेन्नई के जीत का असली हीरो, 91 रन से धमाकेदार जीत

मुंबई इंडियंस के साथ पहले चरण के मैच के महेंद्र सिंह धोनी कप्तान नही थे। लेकिन उन्होंने अंत में अच्छी पारी खेलकर मैच जिताया था। अब चेन्नई माही की कप्तानी में इस मैच को जितना चाहेगी। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपना पिछला मैच जीतकर इस मैच में खेलने उतरेगी।

चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग इलेवन ( Chennai Super Kings Playing 11)

ऋतुराज गायकवाड़, डेव्हन कॉनवे, रॉबिन उथप्पा, शिवम् दुबे , महेंद्र सिंह धोनी ( कप्तान & विकेटकीपर), अंबाती रायुडू, सिमरजीत सिंह, ड्वेन प्रीटोरियस, मोईन अली, महेश दीक्षाना और मुकेश चौधरी

मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन ( Mumbai Indians Playing 11)

रोहित शर्मा ( कप्तान), ईशान किशन ( विकेटकीपर), कुमार कार्तिके , रमनदीप , तिलक वर्मा, ऋतिक शौकीन,ट्रिस्टन स्टब्स , डेनियल सैम, टीम डेविड, रिले मेरेडिथ और जसप्रीत बुमराह

ALSO READ:T20 World Cup: मुंबई इंडियंस कोच महेला जयवर्धने का दावा, टी20 वर्ल्ड कप में बल्लेबाजों पर कहर बन कर टूटेगा ये IPL का ये बॉलर

Published on May 12, 2022 7:11 pm