CSK vs MI: चेन्नई के लिए घातक हो रहा था ये बल्लेबाज, तभी धोनी ने लगायी थी 12 साल पुरानी रणनीति, और भेज दिया पवेलियन, देखें वीडियो
CSK vs MI: चेन्नई के लिए घातक हो रहा था ये बल्लेबाज, तभी धोनी ने लगायी थी 12 साल पुरानी रणनीति, और भेज दिया पवेलियन, देखें वीडियो

इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL) में बीती रात चेन्नई सुपर किंग्स ( Chennai Super Kings) और मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians) के बीच लीग का 33वां मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम नवी मुंबई ( DY Patil Stadium Navi Mumbai) में खेला गया। इस मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने अंतिम गेंद पर मैच अपने नाम किया।

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड ( Kieron Pollard) जोकि अपने इंटरनेशनल करियर सन्यास के बाद मुंबई इंडियंस की तरफ से एक अच्छी पारी खेलने के लिए उतरे, उन्हें महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी 12 साल पुरानी रणनीति के तहत आउट कर दिया। जिसके बाद मुंबई इंडियंस की टीम ने 155 रन का स्कोर बनाया है।

महेंद्र सिंह धोनी ने 12 साल पुरानी रणनीति से आउट किया पोलार्ड को

धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही कप्तानी छोड़ दी है। लेकिन मैदान पर वो अपने अनुभव को खिलाड़ियों के साथ साझा करने में पीछे नहीं रहते हैं। ऐसा ही पिछले एक मैच में महेंद्र सिंह धोनी के द्वारा देखने को मिला है। मुंबई इंडियंस की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में सन्यास लेने के बाद वेस्टइंडीज के खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड ( Kieron Pollard) मुंबई की लडखड़ती हुई पारी के बीच खेलने उतरे।

जिस पर चेन्नई सुपरकिंग्स ( CSK) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी सालों पहले की तकनीक से खिलाड़ी को आउट किया। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड ( Kieron Pollard) अपने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते है। अगर वो मुंबई के लिए उसी तरह को पारी खेल लेते। तब स्कोर और भी बड़ा बन सकता था।

धोनी पोलार्ड

दरअसल, कीरोन पोलार्ड ( Kieron Pollard) जब बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए। तब पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने फील्ड सेट करते हुए शिवम दुबे को फील्डिंग साइड स्क्रीन पर लगाया। कीरोन पोलार्ड ( Kieron Pollard) ज्यादातर इसी साइड पर बल्लेबाजी के लिए शॉट खेलते हैं। महेंद्र सिंह धोनी का पूर्व अनुमान सही साबित हुआ और 17वें ओवर की दूसरी गेंद में महेश दीक्षाना की गेंद पर वहीं शॉट खेला। इस शॉट पर शिवम दुबे ने कैच पकड़कर उन्हें आउट किया। जिसके बाद कीरोन पोलार्ड 9 गेंद पर 14 रन बनाकर एक चौके और एक छक्के की मदद से आउट होकर पवेलियन लौट गए।

यहाँ देखें वीडियो

2010 फाइनल में भी किया था ऐसे ही आउट

इंडियन प्रीमियर लीग में 2010 के फाइनल मुकाबले में भी महेंद्र सिंह धोनी ने कीरोन पोलार्ड को इसी तरह आउट किया था। पिछली रात खेले गए मैच में भी इसी तरह आउट हुए। जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स को मुंबई इंडियंस ने 155 रन का स्कोर दिया। जिसे चेन्नई सुपर किंग्स ने अंतिम गेंद पर प्राप्त करके मैच जीता।

ALSO READ:IPL 2022 Points Table: 33वें मैच के बाद ख़त्म हुआ इन टीमों का सफ़र, अब ये 4 टीमें प्लेऑफ में बना सकती है जगह

Published on April 22, 2022 5:06 pm