HARDIK PANDYA SISTER IN LAW

क्रिकेट इंडस्ट्री के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के लाखों फैंस हैं। ऐसे में वह अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से बहुत ज्यादा सुर्खियों में बने रहते हैं। हार्दिक पंड्या  (Hardik Pandya)अपनी भाभी पंखुड़ी शर्मा (Pankhuri Sharma) की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। क्योंकि क्रिकेटर की भाभी बहुत ही खूबसूरत हैं। आईपीएल (IPL 2023) के समय से ही वह सोशल मीडिया पर काफी छाई हुई हैं।

बेहद खूबसूरत हैं हार्दिक पंड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा

बता दें कि हार्दिक पंड्या की भाभी का नाम पंखुड़ी शर्मा (Pankhuri Sharma) है और उनका जन्म 1991 में 4 मार्च को मुंबई में हुआ था। हार्दिक पंड्या की भाभी एक मॉडल भी रह चुकी हैं और उन्होंने कई मॉडलिंग असाइनमेंट भी किए हैं। वहीं उन्हें डांसिंग का बहुत शौक है वह बेहद खूबसूरत हैं।

हार्दिक पंड्या के भाई का नाम क्रुनाल पंड्या है और पंखुड़ी शर्मा से उनकी मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए साल 2015 में हुई थी। एक मुलाकात के बाद ही धीरे-धीरे दोनों अच्छे दोस्त बन गए और फिर इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई।

2017 में हुई शादी

बता दें कि आईपीएल 2017 में मुंबई इंडियंस के जीत के बाद क्रुनाल पंड्या ने पंखुड़ी शर्मा से शादी की। इनकी शादी 27 सितंबर 2017 को हुई। इन दोंनों की शादी में नीता अंबानी से लेकर सचिन तेंदुलकर तक कई बड़ी हस्तियां नजर आईं।

सोशल मीडिया क्वीन हैं पंखुड़ी शर्मा

बता दें कि पंखुड़ी शर्मा किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं दिखती हैं। वह बहुत ही खूबसूरत और हमेशा अपनी अदाओं की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और सोशल मीडिया पर उनके फैन फॉलोइंग तगड़ी है।

इंस्टाग्राम पर पंखुड़ी के 540K फैंस हैं। वह अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। आईपीएल 2023 में वह अपने पति क्रुनाल पंड्या को लखनऊ सुपर जायंटस और अपने देवर हार्दिक पंड्या को गुजरात टाइटन्स के लिए पिछली बार की तरह ही सपोर्ट करती नजर आयेंगी। क्रुनाल पंड्या अपनी पत्नी पंखुड़ी शर्मा के साथ बहुत ही अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं।

ये भी पढ़ें-उर्फी जावेद हैं ट्रांसजेंडर! इस एक्टर ने किया चैकाने वाला दावा, कहा मेरे पास कई सबूत भी हैं

Published on March 29, 2023 3:14 pm