इस भारतीय खिलाड़ी ने वेदा कृष्णमूर्ति को किया प्रपोज, महिला क्रिकेटर ने की हां, जल्द होगी शादी
इस भारतीय खिलाड़ी ने वेदा कृष्णमूर्ति को किया प्रपोज, महिला क्रिकेटर ने की हां, जल्द होगी शादी

Cricketer’s Love Story : भारतीय महिला क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ तीन टी20 मैच की सीरीज खेल रही है। इस सीरीज में टीम इंडिया पहला मैच हार भी चुकी है। लेकिन इसी बीच टीम इंडिया की एक महिला खिलाड़ी ने वादियों के बीच सगाई की तस्वीर शेयर करके सभी को चौंका दिया है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम स्टार प्लेयर वेदा कृष्णमूर्ति (Veda Krishnamurthy) ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट की, जिसमें अर्जुन होएसला (Arjun Hoysala) ने वेदा कृष्णमूर्ति को प्रपोज किया है। फैंस को दोनों क्रिकेटर्स की ये तस्वीर काफी पसंद आ रहीं हैं।

अर्जुन होएसला में किया वादियों के बीच प्रपोज

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी वेदा कृष्णमूर्ति (Veda Krishnamurthy) को कर्नाटक के लिए रणजी क्रिकेट खेलने वाले अर्जुन होएसला ( Arjun Hoysala) ने खूबसूरत वादियों के बीच प्रपोज़ किया है।

महिला क्रिकेटर वेदा कृष्णमूर्ति ( Veda Krishnamurthy) ने जवाब हां में कहा है। दोनों खिलाड़ियों ने जब ये तस्वीर शेयर की। तब बधाई का ताता लग गया और दोनों खिलाड़ियों को काफी शुभकामनाएं मिली।

Also Read : चेतेश्वर पुजारा की टीम इंडिया को सलाह, अगर जीतना है टी20 विश्व कप तो इन 2 खिलाड़ियों को एक साथ दें प्लेइंग इलेवन में जगह

फैंस को पसंद आई तस्वीर

महिला क्रिकेटर वेदा कृष्णमूर्ति ( Veda Krishnamurthy) और अर्जुन होएसला ( Arjun Hoysala) की प्रपोज की जाने वाली ये तस्वीर फैंस को काफी पसंद आई है। अर्जुन होयसला (Arjun Hoysala) ने अपने घुटनों पर बैठकर प्रपोज कि तस्वीर शेयर की ओर लिखा “और उसने हां कह दिया है”। वहीं महिला खिलाड़ी वेदा कृष्णमूर्ति ( Veda Krishnamurthy) को फैंस में जिंदगी के इस नए पड़ाव के लिए बधाई दी।

वेदा कृष्णमूर्ति भारत के लिए अब तक 48 वनडे मैच खेल खेले हैं, जिसमें उन्होंने 829 रन बनाए हैं। साथ ही 76 टी-20 मैच खेले हैं जिसमें 875 रन बनाएहैं। महिला खिलाड़ी वेदा कृष्णमूर्ति लंबे वक्त से टीम इंडिया से बाहर है।

वहीं बाएं हाथ के बल्लेबाज अर्जुन होयसला ने 2016 में कर्नाटक के लिए फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था साथ ही वो कर्नाटक प्रीमियर लीग में अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं। शिवमोगा लॉयन्स की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने बल्लेबाजों ने से एक हैं।

Also Read:आवेश खान की हुई एशिया कप से छुट्टी, अब दीपक चाहर को मिलेगा प्लेइंग इलेवन में मौका, इन्स्टा पर खुद कही ये बात