Collage Maker 11 Aug 2022 04.41 PM 1 - 1

चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए एक बड़ी खबर समाने आई है। चेन्नई सुपर किंग्स में पिछले साल तक शामिल साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस चेन्नई सुपर किंग्स ने वापसी करने वाले हैं।

फाफ डु प्लेसिस एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर आएंगे। लेकिन ऐसा वो भारत की लीग में नहीं बल्कि साउथ अफ्रीका लीग के लीग करेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी ने क्रिकेट साउथ अफ्रीका लीग में एक टीम खरीदी है। इस लीग के लिए फ्रेंचाइजी ने मार्की खिलाड़ियों की लिस्ट में फाफ डु डुप्लेसी को अपनी टीम में शामिल किया है।

फाफ डु प्लेसिस चेन्नई सुपर किंग्स में हुए शामिल

फाफ डुप्लेसी

साउथ अफ्रीका क्रिकेट लीग के लिए भारतीय फ्रेंचाइजी द्वारा खरीदी गई चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में फाफ डु प्लेसिस खेलते नजर आयेंगे। एक स्पोर्ट्स वेबसाइट की खबर के मुताबिक फाफ डु प्लेसिस को चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी में शामिल किया गया है। फाफ डु प्लेसिस 2011 से 2021 तक चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे। लेकिन इस साल 2022 में जब टीम ने उन्हें रिलीज किया तब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में उन्हें खरीदकर अपने खेमे का कप्तान बना दिया।

Also Read : ‘भारत को जीतना है टी20 विश्व कप तो इस खिलाड़ी को करो टीम इंडिया में शामिल”, रवि शास्त्री ने दिया बड़ा बयान

बाकी टीम ने शुरू किया अपने खिलाड़ियों को चुनना

आ गया Mumbai Indians की नई टीम, अब IPL के बाद यहां दिखेगा 2 नई टीमों का जलवा, लांच हुई नई जर्सी,देखें
आ गया Mumbai Indians की नई टीम, अब IPL के बाद यहां दिखेगा 2 नई टीमों का जलवा, लांच हुई नई जर्सी,देखें

चेन्नई सुपर किंग्स के एक और खिलाड़ी मोइन अली का नाम इस लिस्ट में शामिल है। मोईन अली भी चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से इंडियन प्रीमियर लीग का हिस्सा है। मोईन अली भी फाफ डु प्लेसिस की तरह साउथ अफ्रीका लीग के लिए चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी का हिस्सा होंगे। चेन्नई सुपर किंग्स ( सीएसके) ने जोहान्सबर्ग फ्रेंचाइजी को खरीदा है।

क्रिकेट साउथ अफ्रीका बोर्ड ने सभी फ्रेंचाइजी को 5 खिलाड़ियों का चयन करने का ऑप्शन दिया है। जिसमें एक मेजबान टीम के खिलाड़ी के साथ तीन विदेशी खिलाड़ियों और एक अनकैप्ड खिलाड़ी का चयन करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इसमें कुल तीन विदेशी खिलाड़ी में दो ही प्लेयर्स एक देश के हो सकते थे।

अगले साल से शुरू हो रही इस लीग के लिए 10 अगस्त तक खिलाड़ियों के सीधे अधिग्रहण के लिए आखिरी तारीख बताई गई है। चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स ने भी अपने-अपने खिलाड़ियों का चयन किया है।

मुंबई ने राशिद खान के साथ कुल 4 खिलाड़ियों लियाम लिविंगस्टोन, कगिसो रबाडा और सैम कुर्रन भी शामिल हैं। दिल्ली ने एनरिच नॉर्खिया, हैदराबाद ने एडेन मार्करम, राजस्थान ने जोस बटलर और लखनऊ ने क्विंटन डी कॉक को चुना है।

Also Read : T20 Word Cup 2022: टी20 विश्व कप 2022 में इन 3 ओपनिंग कॉम्बिनेशन के साथ उतर सकती है भारतीय टीम