4
Brahmastra Day 9: नहीं थम रही ‘ब्रह्मास्त्र’ की रफ्तार, वीकेंड पर बंपर कलेक्शन

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर बॉयक्ट ट्रेंड हो रहा था। लेकिन इन सब को पीछे छोड़ते हुए इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। ब्रह्मास्त्र को समीक्षकों की मिला जुला रिएक्शन देखने को मिला। यह फिल्म अपने रिलीज के दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुका है। ऐसे में फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली है। क्योंकि वीकेंड पर इस फिल्म ने जमकर कमाई की।

दूसरे हफ्ते में इतना रहा कलेक्शन

बता दें कि ब्रह्मास्त्र फिल्म को अयान मुखर्जी ने निर्देशित किया है। इस फिल्म को पहले हफ्ते में 173 करोड़ 22 लाख का बिजनेस मिला था। आठवें दिन यानी शुक्रवार को इस फिल्म ने 10 करोड़ 60 लाख का बिजनेस किया।

एक वेबसाइट के मुताबिक फिल्म ने नौवें शनिवार को 15 करोड़ पचास लाख की बंपर कमाई की। हालांकि इस आंकड़े में फेरबदल हो सकता है। फिल्म में अभी तक कुल 199 करोड़ 32 लाख कमाए हैं।

वीकेंड का मिलेगा फायदा

बता दें कि फिल्म को रविवार की छुट्टी का फायदा मिलेगा। ऐसे में फिल्म 200 करोड़ के आंकड़े को छू सकती है। जानकारी के मुताबिक यह फिल्म ढाई सौ करोड़ का आंकड़ा भी पार कर सकती है। वहीं बॉलीवुड में इस साल की दो बड़ी हिट फिल्में भूल भुलैया 2 जिसका कलेक्शन 266 करोड़ था।

वहीं विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने 252 करोड़ का कलेक्शन किया था। अगर फिल्म ब्रह्मास्त्र की भी यही रफ्तार रही तो यह फिल्म इन दोनों फिल्मों को पीछे छोड़ देगी और साल की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म बन जाएगी।

ये भी पढ़ें-उर्वशी रौतेला का भाई पर्सनैलिटी में ऋतिक रोशन को भी देता है टक्कर, लड़कियां लिखती हैं लव लैटर

16 सितंबर को हुई थी सिनेमाघरों में रिलीज

फिल्म ब्रह्मास्त्र 16 सितंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आलिया और रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अक्कीनेनी और मौनी रॉय ने लीड रोल प्ले किया है। वहीं शाहरुख खान ने कैमियो का रोल प्ले किया है। फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी हैं। आलिया रणबीर  के फैंस रियल लाइफ की जगह ऑनस्क्रीन पर देखना चाहते थे और वह काफी बेताब थे।

ये भी पढ़ें-ललित मोदी की बेटी आलिया की खूबसूरती के सामने कहीं नहीं टिकती हैं मिस यूनिवर्स रह चुकी सुष्मिता सेन, देखें तस्वीरें

Published on September 18, 2022 2:55 pm