थम नहीं रही ब्रह्मास्त्र की रफ्तार 10वें दिन तोड़ा कमाई का सारा रिकॉर्ड, 200 करोड़ के क्लब में हुई शामिल
थम नहीं रही ब्रह्मास्त्र की रफ्तार 10वें दिन तोड़ा कमाई का सारा रिकॉर्ड, 200 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

इस साल बॉलीवुड की फिल्में कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही हैं। सारी फिल्में फ्लॉप साबित हो रही हैं, लेकिन ऐसे में एक फिल्म रिलीज हुई ब्रह्मास्त्र जिसने बॉलीवुड की लाज बचा ली। क्योंकि ब्रह्मास्त्र हर दिन जमकर कमाई कर रही है। आज हम आपको बताएंगे कि सिनेमाघरों में रिलीज हुई उन फिल्मों के बारे में जिहोंने ठीक-ठाक कमाई की।

ब्रह्मास्त्र (Brahmastra)

बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र जिसको अयान मुखर्जी ने निर्देशित किया है। इसको सभी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वीकेंड पर इस फिल्म की कमाई में उछाल आ गया।

रविवार की शुरुआती आंकड़ों की बात करें तो इस फिल्म के रिलीज होने के दसवें दिन 16 करोड़ 30 लाख की कमाई की है। ब्रह्मास्त्र ने अब तक देश भर में 215 करोड़ पचास लाख का कलेक्शन किया है।

कार्तिकेय 2 (Kartikeya 2)

निखिल सिद्धार्थ और अनुपमा परमेश्वरन की फिल्म कार्तिकेय 2 पिछले हफ्ते ही रिलीज हुई थी। इस फिल्म को साउथ में काफी पसंद किया जा रहा है।

यही वजह है कि इस फिल्म ने अब तक 84 करोड़ 70 लाख की कमाई की है। ओवरऑल इस फिल्म ने 115 करोड़ 45 लाख का बिजनेस किया है।

सीता रामम (Sita Ramam)

तेलुगू फिल्म सीता रामम को लोगों ने काफी पसंद किया है। इस फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। यह फिल्म सितंबर में 2 को रिलीज हुई थी जिसका हिंदी डब रिलीज किया गया।

इस फिल्म को बनाने में 30 करोड़ की लागत आई थी। जो अब तक 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है और इसे आप अमेजॉन प्राइम पर भी देख सकते हैं।

ALSO READ: कैटरीना ने बताया सुहागरात पर क्या क्या हुआ था, विक्की के साथ हुए घटना का खोला ऐसा राज, सुनकर रह जायेंगे हैरान

कोबरा (Cobra)

बात करें फिल्म कोबरा की तो बॉक्स ऑफिस पर बेदम नजर आ रही है। हालांकि ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पांस मिला था। लेकिन लोग इसे सिनेमा घर में जाकर देखना नहीं पसंद कर रहे हैं।

इस फिल्म ने 17 करोड़ 40 लाख का कलेक्शन किया। जिसके बाद धीरे-धीरे इसकी कमाई में गिरावट आने लगी। इस फिल्म को बनाने में 100 करोड़ की लागत लगी थी और जियान विक्रम 25 अलग अलग अवतार में नजर आए थे।

ALSO READ: सलमान खान के साथ काम नहीं करना चाहती हैं बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस, एक ने तो जड़ दिया था सल्लू को जोरदार थप्पड़

Published on September 19, 2022 9:26 pm