REKHA POSE FOR FARZANA

बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा (Rekha) जब भी बाहर निकलती है, तो लोग उन्हें ने देखते रह जाते हैं। रेखा (Rekha) को अक्सर साड़ी में देखा जाता है, जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत नजर आती हैं। रेखा हाल ही में मुंबई में एक फैशन इवेंट में पहुंची थी। इस इवेंट में पैपराजी और फैंस उनको देखते ही उनके पीछे पीछे चल दिए। रेखा ने वहां जमकर फोटोज भी खिंचवाई। इसी दौरान उनके सेक्रेटरी फरजाना ने उनका हाथ पकड़ा और आगे बढ़ गईं।

रेखा का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

रेखा बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री हैं। आज भले ही इनकी उम्र ढल गई है, लेकिन आज भी उनके लाखों दीवाने हैं। लोग आज भी उनके बारे में जानना चाहते हैं। एक्ट्रेस एक इवेंट में शामिल होने गईं थी।

इस इवेंट में बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटी शामिल थे। हमेशा कि तरह रेखा ने गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी पहनी थीं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आईं।

गिरते-गिरते बची रेखा

बता दें कि रेखा का वीडियो एक वीडियो वायरल हो रहा है। रेखा एक इवेंट में शिरकत करने पंहुची थीं। अचानक उनकी सेक्रेटरी फरजाना उनका हाथ पकड़ कर खींच लेती हैं। वह रेखा का हाथ इतनी तेज से पकड़ कर खींचती हैं कि रेखा गिरते-गिरते बचती हैं। उनका बैलेंस बिगड़ जाता है। रेखा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

रेखा का सेक्रेटरी के साथ है खास रिश्ता

बता दें कि रेखा के सेक्रेटरी का नाम फरजाना है और वह रेखा के साथ रहती हैं। फरजाना एक समय पर एक्ट्रेस की हेयर डिजायनर हुआ करती थीं, लेकिन साल 1986 उन्होंने फरजाना को पर्सनल सेक्रेटरी रख लिया।

रेखा और फरजाना के बीच की बॉडिंग देखकर लोग सोचते हैं कि इन दोनों के बीच में क्या रिश्ता है। वहीं गोल्डन कलर की साड़ी में रेखा बहुत ही खूबसूरत लगीं, उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए गजरा लगाया था, जिसमें बला की खूबसूरत लग रही थीं।

ALSO READ: 52 साल की उम्र में भी कुंवारी हैं तब्बू, एक्ट्रेस का छलका दर्द, इस अभिनेता के झूठे वादे की वजह से नहीं की शादी

Published on March 31, 2023 7:40 pm