प 7
बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक की लंबाई भले है बेहद छोटी, नेटवर्थ जान लेंगे तो उड़ जाएंगे होश

बिग बॉस का 16वां सीजन धूम मचा रहा है। शो में पहले दिन से फैंस को एंटरटेनमेंट का तड़का मिलने लगा है। इस  सीजन में एक बहुत ही दिलचस्प कंटेस्टेंट घर के अंदर आया है, जिसका नाम अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) है। अब्दू के चाहने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वह अपनी क्यूटनेस से सभी का दिल जीत लेते हैं। अब्दु, साजिद के साथ मिलकर खूब मस्ती करते हैं।

इस वजह से नहीं बढ़ी अब्दु की हाइट

बता दें कि अब्दु रोजिक  18 साल के हैं और वह तजाकिस्तान के रहने वाले हैं। वह  अपनी गायकी और सोशल मीडिया के जरिए देश विदेश में नाम कमाया है। अब्दु रोजिक की उम्र 18 साल हो चुकी है, लेकिन अभी भी हो बच्चे जैसे दिखते हैं। किसी बीमारी के चलते अब्दु की हाइट नहीं बढ़ सकी, जिसकी वजह से वो  आज  भी बच्चे जैसे दिखते हैं। उन्हें फैंस का भरपूर प्यार भी मिलता है।

पैसों की कमी की वजह से नहीं हो सका अब्दु का  इलाज

बता दें कि अब्दु की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी। उनके परिवार के पास इतने पैसे नहीं थे कि वह उनका इलाज करा सकें। जिसकी वजह से उनकी हाइट नहीं बढ़ सकी। लेकिन कभी भी उन्होंने अपने कमी को अपने हौसले के सामने नहीं आने दिया और उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई।

सोशल मीडिया संसेशन हैं अब्दु रोजिक

अब्दु रोजिक सोशल मीडिया सेंसेशन हैं और वह सोशल मीडिया पर काफी छाए रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। मेहंदी म्यूजिक वीडियो से भी अच्छी खासी कमाई करते हैं। खबरों की माने तो वह दो करोड़ के मालिक हसीन। अब वह बहुत ही अच्छी जिंदगी जी रहे हैं। उनके पास यूनाइटेड अरब अमीरात का 10 साल का गोल्डन वीजा भी है।

बॉलीवुड में करेंगे एंट्री

सलमान खान के साथ बॉलीवुड में एंट्री करेंगे। खबरों की माने तो अब्दु रोजिक सलमान खान की आने वाली फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री करेंगे। अभी वह  बिग बॉस 16 का हिस्सा हैं। और  बिग बॉस में आने के बाद उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ती जा रही है।

ये भी पढ़ें-OMG: बिग बॉस के घर में होता है से’क्स, BIGG BOSS के घर का हिस्सा रह चुकी इस एक्ट्रेस ने खोला राज

Published on October 26, 2022 4:49 pm