SL vs AFG

अगले साल यानि 2023 में भारत में अगला विश्व कप होना है। जिसके लिए सभी टीमें वर्ल्ड सुपर लीग के जरिए क्वालीफाई करेगी। यही कारण है कि इस समय वर्ल्ड सुपर लीग की अंक तालिका की स्थिति काफी रोचक बनी हुई है। तालिका में रोजाना उठा पटक है रही है। जहां कोई टीम में तालिका में ऊपर की जा रही तो वही कोई टीम अंक तालिका में नीचे की ओर आ रही है।

अफगानिस्तान ने दी श्रीलंका को शिकस्त

बीते दिन शुक्रवार को अफगानिस्तान ने श्रीलंका को तीन मैचों की सीरीज़ के पहले मैच में 60 रन से शिकस्त दे दी। इस जीत के साथ अफगानिस्तान को 3 अंक मिले और वह वर्ल्ड सुपर लीग की अंक तालिका में 7वें स्थान पर पहुंच गई। वही दूसरी ओर श्रीलंका को इस हार से नुकसान हुआ और अब वह 10वें स्थान पर है।

अब यदि श्रीलंका को सीधे विश्व कप के लिए क्वालीफाई करना है तो इस सीरीज को भी जीतना होगा। इसके अलावा भविष्य में आने वाली सभी सीरीजों में भी जीत दर्ज करनी होगी। तब जाकर श्रीलंका की टीम विश्व कप के लिए सीधे तौर पर क्वालीफाई कर पाएगी।

ALSO READ:IPL 2023: कोलकाता नाईट राइडर्स लेगी बड़ा फैसला, श्रेयस अय्यर की जगह ये खिलाड़ी होगा KKR का नया कप्तान!

भारत मेजबान के तौर पर करेगा सीधे प्रवेश

वही आपको बता दें कि अगले साल होने वाले विश्व कप के लिए मेजबान देश के साथ लीग की टाॅप 6 टीमें सीधे तौर पर क्वालीफाई करेगी और बाकी तीन टीमों को क्वालीफिकेशन के राउंड से गुजर कर वर्ल्ड कप तक पहुंचाना होगा। मेजबान के देश के तौर पर भारतीय क्रिकेट टीम ने सबसे पहले क्वालीफाई कर लिया है।

वहीं भारत के अलावा न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान सीधे तौर पर इस वक्त तक विश्व कप में क्वालीफाई कर पा रहे हैं। बहरहाल यह तो समय ही बताएंगे कि भारत के अलावा कौन सी 9 टीमें अगले साल विश्व कप में शिरकत करेगी।

ALSO READ: IPL 2023 : आईपीएल मिनी ऑक्शन में इस खिलाड़ी के पीछे भागेंगे महेंद्र सिंह धोनी, खरीदने के लिए लगा देंगे पूरी जान

Published on November 27, 2022 9:54 pm