BCCI CENTRAL CONTRACT

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को साल 2023-24 के लिए रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम के वार्षिक खिलाड़ी अनुबंध का ऐलान किया। वार्षिक अनुबंध सूची में नामित 26 खिलाड़ियों को चार ग्रेड – ए + ए, बी और सी में बांटा गया है।

ग्रेड ए + में 7 करोड़ रुपये वाले खिलाड़ी आते हैं,  ग्रेड ए में 5 करोड़ रुपये वाले खिलाड़ी आते हैं,  ग्रेड बी में 3 करोड़ रुपये वाले प्लेयर्स और ग्रेड सी में 1 करोड़ रुपये वाले प्लेयर्स शामिल किए जाते हैं।

खास बात ये है कि भारतीय टीम के 26 खिलाड़ियों में से 5 की वार्षिक पदोन्नति हुई है। दो को उनके अनुबंध को बरकरार रखते हुए पदावनत कर दिया गया है, छह अन्य  जो पिछले चक्र में अनुबंधित नहीं थे,  उन्हें वर्तमान सूची में शामिल किया गया है जबकि सात खिलाड़ियों को इससे बाहर कर दिया गया है।

ये उन खिलाड़ियों की सूची है जिन्हें वार्षिक अनुबंध में लाभ, नुकसान हुआ है।

इन प्लेयर्स को हुआ लाभ:

रवींद्र जडेजा: ग्रेड ए (5 करोड़ रुपये) से ए प्लस (7 करोड़ रुपये) में पदोन्नत

हार्दिक पांड्या: ग्रेड सी (1 करोड़ रुपये) से ए (5 करोड़ रुपये) में पदोन्नत

अक्षर पटेल: बी (INR 3 करोड़) से A (INR 5 करोड़) में पदोन्नत

सूर्यकुमार यादव: ग्रेड सी (INR 1 करोड़) से B (INR 3 करोड़) में पदोन्नत

शुभमन गिल: ग्रेड सी (INR 1 करोड़) से B (INR 3 करोड़) में पदोन्नत

इन प्लेयर्स को हुआ नुकसान:

केएल राहुल: ग्रेड ए (5 करोड़ रुपये) से बी (3 करोड़ रुपये) में पदावनत

शार्दुल ठाकुर: ग्रेड बी (3 करोड़ रुपये) से सी (1 करोड़ रुपये) में पदावनत

वार्षिक अनुबंध में शामिल किए गए नए प्लेयर्स के नाम:

ईशान किशन, दीपक हुड्डा, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, केएस भरत को ग्रेड सी (1 करोड़ रुपये) में जोड़ा गया है।

खिलाड़ी जिन्हें वार्षिक अनुबंध से बाहर कर दिया गया:

अनुभवी भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे और इशांत शर्मा दोनों बीसीसीआई की पिछली अनुबंध सूची में ग्रेड बी श्रेणी (पांच करोड़ रुपये) का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें 2022-23 चक्र के लिए नया अनुबंध नहीं दिया गया है।

इस बीच भुवनेश्वर कुमार, मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, रिद्धिमान साहा और दीपक चाहर, जो ग्रेड सी (1 करोड़ रुपये) का हिस्सा थे। इन सभी प्लेयर्स को सूची से बाहर कर दिया गया है।

ALSO READ: IPL 2023: आईपीएल 2023 में इन 3 भारतीय खिलाड़ियों का होगा बोलबाला, जीत सकते हैं ऑरेंज कैप, नंबर 1 ने हासिल कर ली है प्रचंड फॉर्म