भारतीय टीम

भारतीय टेस्ट टीम के सदस्य अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा लंबे समय से अपनी आलोचनाओं के शिकार है। जिसके बाद अब एक और तरह से उनके लिए बुरी खबर आने वाली है। दोनों खिलाड़ियों को बीसीसीआई के अनुबंध में एक श्रेणी नीचे डिमोट करने की तैयारी की जा रही है। ये बात लगातार चर्चा में बनी हुई है। जानिए किस श्रेणी में मिलेगी इन खिलाड़ियों को जगह और किन खिलाड़ियों को किया का रहा है प्रोमोट….

BCCI ने 4 कैटेगरी में बांटा है खिलाड़ियों को

राजीव शुक्ल

BCCI के अनुबंध के मुताबिक भारतीय टीम में खेलने वाले खिलाड़ियों को कुल चार श्रेणियों में बाटा गया है। जिसमें A+, A, B और C श्रेणी हैं। जिनके लिए बीसीसीआई क्रमश 7 करोड़, 5 करोड़, 3 करोड़ और 1 करोड़ की रकम को अनुबंध के रूप में सलाना आय के तौर पर देती है।

इन श्रेणियों में हैं ये खिलाड़ी

ग्रेड A+ में रखे गए खिलाड़ी : विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह

ग्रेड A में रखे गए खिलाड़ी : आर. अश्विन, रवींद्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, केएल राहुल, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या

ग्रेड B में रखे गए खिलाड़ी : ऋद्धिमान साहा, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर और मयंक अग्रवाल

ग्रेड C में रखे गए खिलाड़ी : कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, शुभमन गिल, हनुमा विहारी, अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल और मोहम्मद सिराज

अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा का होगा डिमोशन

अजिंक्य रहाणे

टेस्ट टीम के सदस्य अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को ग्रेड A से निकालकर ग्रेड सी या B में रखा जा सकता है। ये खिलाड़ी सिर्फ टेस्ट फॉर्मेट में भारतीय टीम के लिए खेलते है। साथ ही अब अपने बल्ले से प्रदर्शन भी नही कर पा रहे है। साथ ही साथ इशांत शर्मा को भी ग्रेड A से निकाला जा सकता है। अब मोहमद सिराज तेज गेंदबाजी में इशांत शर्मा की जगह लेते नजर आ रहे हैं।

ALSO READ:ये 2 जोड़ी दिलाएगी भारतीय टीम को वर्ल्ड कप, खुद सचिन तेंदुलकर ने लिया नाम

केएल राहुल और ऋषभ पंत का जो सकता है प्रोमोशन

kl-rahul

केएल राहुल और ऋषभ पंत लगातार भारतीय टीम का हिस्सा हैं और तीनो फॉर्मेट में भारतीय टीम से खेलते है। अभी तेज दोनो खिलाड़ी ग्रेड A का हिस्सा है। लेकिन इस साल के अनुबंध में दोनो को ग्रेड A+ में जगह दी जा सकती है। ग्रेड A+ में सिर्फ रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह हैं।

हर्षल पटेल और ऋतुराज गायकवाड़ का नाम जो सकता है शामिल

हर्षल पटेल

बीसीसीआई के साथ अनुबंध में इस साल की लिस्ट में हर्षल पटेल और ऋतुराज गायकवाड़ का नाम शामिल किया जा सकता है।

ALSO READ:IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती भारतीय टीम की प्लेइंग XI, लंबे समय बाद दिखेगी ये सलामी जोड़ी

Published on January 30, 2022 5:31 pm