आवेश खान की रफ्तार के सामने नहीं टिक सका रासी वान डेर डूसेन का बल्ला, गेंद लगते ही बीच से फटा, देखें वीडियो
आवेश खान की रफ्तार के सामने नहीं टिक सका रासी वान डेर डूसेन का बल्ला, गेंद लगते ही बीच से फटा, देखें वीडियो

IND Vs SA : भारतीय क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका टीम के खिलाफ पांच मैच की सीरीज के पहले ही दिन हार का समाना करना पड़ा है। दक्षिण अफ्रीका टीम के लिए जीत के हीरो साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज रासी वान डेर डूसेन रहें। जिनकी शानदार बल्लेबाजी के दम कर दक्षिण अफ्रीका ने 212 के बड़े लक्ष्य को पांच गेंदों पहले ही हासिल कर लिया था। लेकिन इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के जीत के हीरो रस्सी वान डर के बल्ले को आवेश खान की एक गेंद ने दो टुकड़ों में तोड़ दिया था। जानिए क्या है पूरी बात…

रासी वान डेर डूसेन का बल्ला बीच से टूटा दो हिस्सों में

WhatsApp Image 2022 06 10 at 10.42.29 AM e1654838048265 - 2

भारतीय क्रिकेट टीम के द्वारा 212 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका टीम की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं हुई। पावरप्ले में ही एक विकेट गवां दिया। लेकिन खिलाड़ियों ने रन गति को कम नही होने दिया। भारतीय पारी की तरह ही रन गति को 10 रन प्रति ओवर से ऊपर ही रखा। दक्षिण अफ्रीका की तरह से रस्सी वान डर और डेविड मिलर बल्लेबाजी कर रहें थे। जिसके बाद डेविड मिलर नॉन स्ट्राइक एंड पर थे और गेंदबाजी का समाना करने के लिए रस्सी वान डर पर थे।

Also Read : IND vs SA: भारत की हार के साथ ही आई एक और बुरी खबर, केएल राहुल और कुलदीप के बाद ये खिलाड़ी भी हुआ बाहर

दरअसल पारी का 14वा ओवर आवेश खान डालने के लिए मैदान पर आय। जिसके बाद इस ओवर को तीसरी गेंद पर उन्होंने काफी तेज गेंद बल्लेबाज रस्सी वान डर के समाने डाली। जिसे खिलाड़ी ने शॉट में बदलने की कोशिश की। जिसके बाद बल्ले से गेंद लगाते ही बल्ला बीच से दो टुकड़े के चितककर टूट गया। जिसके बाद खिलाड़ी को दूसरा बल्ला दिया गया।

 

इस घटना का वीडियो काफी पसंद किया जा रहा हैं। तेज गेंदबाजी का समाना करने वाले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज के बल्ले को भारतीय गेंदबाज ने तोड़ दिया, जिसके बाद उनकी गेंदबाजी को काफी सराहना मिली।

रासी वान डेर डूसेन की मैच जिताऊ पारी

WhatsApp Image 2022 06 10 at 10.43.26 AM e1654838086710 - 4

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रस्सी वान डर ने मैच जीतने वाली खेली। शुरुआत से ही वो काफी अच्छी लय में नजर आय। उन्होंने 46 गेंदों पर 163 के स्ट्राइक रेट से 75 रन बनाए हैं। जिसमें सात चौके और पांच छक्के शामिल हैं। हालांकि डेविड मिलर के 206 के स्ट्राइक रेट से बनाए रन के चलते उन्हें मप्लेयर ऑफ द मैच खिताब दिया गया। डेविड मिलर ने 31 गेंद पर 74 रन की पारी खेली। जिसमें चार चौके और पांच छक्के शामिल हैं। वहीं आवेश खान ने चार ओवर्स में 8.75 की औसत के साथ 35 रन दिए हैं।

Also Read :IND vs SA: साउथ अफ्रीका की जीत के बाद कप्तान टेंबा बावुमा ने इन खिलाड़ियों को दिया जीत का श्रेय, भारत के लिए किया कुछ ऐसा जीता 130 करोड़ भारतीयों का दिल