india 1

Asia Cup 2022 का बिगुल बज चुका है। ये टूर्नामेंट यूएई में 27 अगस्त से शुरू हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम अपने स्कवॉड को तैयार कर रही है। पिछले कुछ महीनो में कई खिलाड़ियों को ट्राय किया गया, लेकिन एक ऐसा भारतीय खिलाड़ी है, जिस पर कप्तान रोहित शर्मा और टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ की नजर नहीं जा रही है।

एक बार फिर भारतीय टीम ने किया नजरंदाज

prithvi shaw

सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को काफी समय से लगातार नजरंदाज किया का रहा है। पृथ्वी शॉ को वीरेंद्र सहवाग की ही तरह विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में माना जाता है। साथ ही उनमें सचिन तेंदुलकर की तरह रन बटोरने की काबिलियत भी है। पृथ्वी शॉ आक्रामक क्रिकेट खेलते हैं और आईपीएल में उनकी बैटिंग इस बात का सबूत भी है। 

टी-20 स्कवॉड में पृथ्वी शॉ को शामिल ना करना हैरानी भरा फैसला लगता है। पृथ्वी शॉ का आईपीएल में स्ट्राइक रेट 147.45 का है। भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री कह चुके हैं कि पृथ्वी शॉ में सहवाग, सचिन और लारा की झलक दिखती है। 

माना जाता है भारतीय टीम का भविष्य

shaw

क्रिकेट जानकारो का कहना है कि पृथ्वी शॉ को जितने मौके दिए जाएंगे वह उतना ही बेहतर क्रिकेटर बनते जाएंगे। ऐसे में भारतीय चयनकर्ताओं को इस धाकड़ बल्लेबाज को एशिया कप में शामिल करना चाहिए था। 

पृथ्वी शॉ की कप्तानी में भारत एक बार अंडर-19 का खिताब भी जीत चुका है। भारत के युवा सितारों ने जब 2019 के अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को मात दी तो शॉ उस टीम के कप्तान थे।

ALSO READ: Team India में केएल राहुल को नहीं खलेगी Hardik Pandya की कमी मुंबई का ये ऑल राउंडर खिलाड़ी दिलाएगा जीत

पृथ्वी शॉ ने अब तक भारत के लिए 5 टेस्ट मैचों में 339 रन बनाए हैं। वही, पृथ्वी शॉ ने 6 वनडे मैचों में 189 रन बनाए हैं। 63 IPL मैचों में पृथ्वी शॉ ने 1588 रन बनाए हैं। टेस्ट में पृथ्वी शॉ के नाम 1 शतक भी है। 

इसके अलावा पृथ्वी शॉ को भारत का भविष्य भी माना जाता है। रोहित शर्मा की रिटायर होने के बाद कहा जाता है पृथ्वी शॉ उनकी जगह एक बड़े अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं। आगे जाके भारत को एक नए ओपनर की जरूरत होगी जिसपे टीम निर्भर हो सके, और पृथ्वी शॉ ऐसे खिलाड़ी हो सकते है। ऐसे में एशिया कप में ना खिलाकर पृथ्वी शॉ के साथ नाइंसाफी जरूर हुई है। 

ALSO READ: शिखर धवन, शुभमन गिल और ईशान किशन की एक्टिंग देख कप्तान केएल राहुल भी हुए लोटपोट, इन खिलाड़ियों का भी आया मजेदार रिएक्शन

Published on August 17, 2022 6:06 pm