पूर्व भारतीय कोच ने गिनाई भारत की कमियां, कहा रोहित शर्मा के पास नहीं है इन परेशानियों का कोई तोड़
पूर्व भारतीय कोच ने गिनाई भारत की कमियां, कहा रोहित शर्मा के पास नहीं है इन परेशानियों का कोई तोड़

Asia Cup 2022 : एशिया कप 2022 में भारत का अपना पहला मैच ही पाकिस्तान के साथ खेलना है। कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने अंतिम बार 2018 में ये खिताब जीता था। वहीं टी20 में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड बतौर कप्तान काफी शानदार है।

अपनी 15 खिलाड़ियों की स्क्वाड के साथ रोहित शर्मा यूएई में मौजूद हैं। वो अपने इस जीत के रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेंगे, लेकिन एक दिग्गज ने रोहित शर्मा को टीम इंडिया की कमियों को गिनवाया है। जानिए क्या है पूरी बात…

कप्तान रोहित शर्मा के लिए संयोजन मुश्किल

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज कोच रह चुके संजय बांगर ने कप्तान रोहित शर्मा को लेकर कई बातों का जिक्र किया है। संजय बांगर ने स्टार स्पोर्ट्स के शो फॉलो द ब्लूज में कहा कि लम्बे वक्त से बाहर कई खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए पाकिस्तान मैच में वापसी करेंगे। ऐसे में उन्हे ले में लाना कठिन होगा।

संजय बांगर ने कहा है कि

“मुझे ऐसा लगता है कि इस एशिया कप 2022 में कप्तान रोहित शर्मा की सबसे बड़ी चुनौती स्क्वाड के कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अलग-अलग कारणों से भारतीय टीम के लिए नियमित रूप से नहीं खेले हैं। यह फिटनेस हो सकता है या जैसे विराट कोहली ने ब्रेक लिया, वह भी वापसी कर रहे हैं। केएल राहुल चोटिल होने के बाद लौट रहे हैं। उनकी वापसी आसान नहीं होगी”।

कप्तान रोहित के सामने खड़ी हैं कई मुश्किलें

संजय बांगर ने आगे अपनी बातचीत में गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का जिक्र किया है। उन्होंने कहा इस बार जसप्रीत बुमराह टीम के साथ नहीं हैं। उनके न होने से टीम इंडिया के लिए मुश्किल बढ़ सकती हैं।

साथ ही उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा के लिए इसे चुनौती बताते हुए कहा कि अब रोहित शर्मा बुमराह के स्थान पर किसे शामिल करते हैं। ये देखना होगा, जसप्रीत बुमराह टीम में एक बड़ा रोल निभाते हैं रोहित शर्मा के समाने ये सबसे बड़ी चुनौती होगी।

Also Read : Asia Cup 2022: एक नजर में देखें एशिया कप की सभी टीमें, स्क्वाड और शेड्यूल, जानिए कब, कहां और कैसे देख सकते हैं फ्री में लाइव

एशिया कप टी20 फॉर्मेट में 6 टीम के साथ

एशिया कप 2022 का आयोजन टी20 फॉर्मेट में हैं। सभी 6 टीम दो ग्रुप में हैं। भारत के साथ ग्रुप में पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग हैं। भारतीय क्रिकेट टीम ग्रुप ए का हिस्सा हैं। ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान शामिल हैं। ग्रुप स्टेज में हर टीम एक बार दूसरे से खेलती है, प्रत्येक समूह के शीर्ष दो पक्ष सुपर 4 राउंड में आगे बढ़ते हैं। सुपर 4 से टॉप की दो टीमें फाइनल में पहुंचेंगी।

Also Read : Asia Cup 2022 IND vs PAK: पाकिस्तान के लिए काल बनेंगे ये तीन भारतीय खिलाड़ी, कर देंगे पाक को तहस नहस

Published on August 26, 2022 12:37 pm