विराट कोहली रोहित शर्मा

भारतीय टीम के टी20 फॉर्मेट में विराट कोहली में विश्व कप के बाद कप्तानी छोड़ दी है। जिसके बाद रोहित शर्मा को नया कप्तान बनाया गया है। रोहित के कैप्टन बनते ही उन्होंने चार साल पहले के मैच विनर खिलाड़ी को दोबारा मौका दिया। जिसके बाद खिलाड़ी रिकॉर्ड सेट कर दिया। जानिए कौन है वो खिलाड़ी जिसे मिले चार साल बाद टीम में जगह और किस कारण से ही गया था टीम से बाहर…

रोहित शर्मा की कप्तानी में वापस मिल गया मैच विनर

रोहित शर्मा

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की स्पिन जोड़ी काफी चर्चित थी। लेकिन 2016 में धोनी की कप्तानी के बाद विराट की कप्तानी में अश्विन टीम से बाहर हो गए। अश्विन टेस्ट टीम का हिस्सा थे, लेकिन टी20 से उनका नाता लगभग खत्म होता नजर आ रहा था। जडेजा टीम में अन्दर-बाहर होते रहे थे। लेकिन टी20 की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में मिलते ही उन्होंने रविचंद्रन अश्विन को मौका दिया और उन्होंने इन मौकों को जाया नही जाने दिया।

पिछले पांच मैचों में चटकाए 9 विकेट

अश्विन टीम इंडिया

टी20 मुकाबलों की बात की जाए तो रविचंद्रन अश्विन ने अपने पिछले 5 टी20 मुकाबलों मे 9 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए हैं। आर अश्विन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों में तीसरे नंबर पर अपने नाम दर्ज करवाया है।

ALSO READ: रोहित शर्मा के कप्तान बनते ही खत्म हो जायेगा इन 3 भारतीय खिलाड़ियों का करियर, टीम इंडिया में जगह मिलना मुश्किल!

अश्विन ने खुद किया कप्तान को धन्यवाद

रोहित शर्मा अश्विन

रविचंद्रन अश्विन के कानपुर टेस्ट के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे खिलाड़ी बनाने के बाद बीसीसीआई चैनल के लिए श्रेयस अय्यर और अश्विन इंटरव्यू के लिए मौजूद हुए। जहां  अश्विन ने अपनी टेस्ट में सफलता के लिए कई लोगो का धन्यवाद किया। साथ ही टी20 में रोहित और श्रेयस अय्यर का भी धन्यवाद किया। बता दे, अश्विन दिल्ली की टीम की तरफ से श्रेयस अय्यर की कप्तानी में आईपीएल का हिस्सा थे। जहां अय्यर में उन्हे टीम में अन्य स्पिनर के होते हुए प्लेइंग 11 में जगह दी थी। जिसका जिक्र अश्विन ने अपने इंटरव्यू में किया था।

विराट से अनबन की आई थी खबर!

रविचंद्रन अश्विन के टीम से बाहर होने के पीछे विराट कोहली के साथ अनबन की खबर आई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट के रवैये को लेकर टीम के कुछ खिलाड़ियों ने बीसीसीआई को शिकायत की थी। जिसके बाद विराट को अश्विन के ऐसा करने का संदेश था। आखिर में पता चला था कि उन्होंने ऐसा नही किया था,बल्कि अन्य खिलाड़ियों में विराट की शिकायत की थी।

ALSO READ: विराट कोहली का पसंदीदा था ये खिलाड़ी रोहित शर्मा के आते ही टीम इंडिया से हुआ बाहर, दोबारा वापसी भी है नामुमकिन