ARJUN TENDULKAR ROHIT SHARMA MUMBAI INDIANS

आईपीएल का 16वां (IPL 2023) सीजन आगामी शानिवार से शुरू होने जा रहा है। इस सीजन में सभी की निगाहें पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) पर होगी। टीम पिछले साल अंक तालिका में नंबर 10 स्थान पर रही थी। टीम इस साल वापसी करना चाहेगी और दमदार प्रदर्शन करना चाहेगी। इसके लिए टीम ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना भी शुरू कर दिया है। इसी को लेकर हाल ही में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी जिक्र किया।

सूर्यकुमार यादव सर्वश्रेष्ठ क्वालिटी के खिलाड़ी: रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने एकदिवसीय सीरीज़ में बुरे दौर से गुजरने वाले सूर्यकुमार यादव के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा,

”सूर्या ठीक है। उम्मीद है कि दर्शक उनका उत्साह बढ़ाएंगे और वह काम पर लौट आएंगे। वह संभवत: दुनिया का सर्वश्रेष्ठ टी20 खिलाड़ी है।”

गौरतलब है कि इस साल जसप्रीत बुमराह चोट के कारण आईपीएल का आगामी सीजन मिस करने वाले है। इसको लेकर कप्तान ने कहा कि

“मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह की भूमिका काफी महत्वपूर्ण थी, उनका न होना टीम के काफी नुकसान की बात है। वहीं जोफ्रा पिछले सीजन में भी हमारे साथ थे, लेकिन दुर्भाग्य से वह चोट के कारण नहीं खेल सके थे, सभी जानते हैं कि वह एक क्वालिटी वाले खिलाड़ी हैं।”

अर्जुन तेंदुलकर को मिल सकता है मौका

इस साल जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद मुंबई इंडियंस कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है। इसमें सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का भी नाम शामिल हैं। जिसको लेकर रोहित शर्मा ने कहा

“अर्जुन तेंदुलकर हाल के दिनों में अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं। वह चोटिल था, लेकिन आज वह अपनी गेंदबाजी शुरू करेगा।”

उनकी इस बात को मुख्य कोच मार्क बाउचर ने दोहराते हुए कहा,

“अर्जुन पिछले कुछ समय से अच्छी क्रिकेट खेल रहा है, वह अच्छी गेंदबाजी कर रहा है, हम सोच रहे हैं कि वह इस साल अंतिम एकादश में खेलेगा।”

आपको बता दें कि इस सीजन अर्जुन तेंदुलकर ने रणजी ट्रॉफी में गोवा की ओर फर्स्ट क्लास में पदार्पण किया था। उन्होंने अपने पहले ही मैच में शतक जड़कर अपने पिता सचिन तेंदुलकर का 38 साल का इतिहास दोहराया था। इसके बाद उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया था।

ALSO READ: दिल्ली कैपिटल्स के इस खिलाड़ी का खुलासा “मुझे बेल्ट से पिटा गया”