Arjun Kapoor Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा से 'दूर' हुए अर्जुन कपूर, करोड़ों की कीमत पर भी नहीं माने
Arjun Kapoor Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा से 'दूर' हुए अर्जुन कपूर, करोड़ों की कीमत पर भी नहीं माने

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी रिलेशनशिप की वजह से चर्चा में रहते हैं। इन दिनों एक्टर अपनी फिल्म एक विलन 2 के प्रमोशन में काफी बिजी हैं। वह अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। ज्यादातर वह अपने रिलेशनशिप की वजह से चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार अर्जुन कपूर ना तो मलाइका अरोड़ा और ना ही अपनी फिल्म की वजह से चर्चा में हैं, बल्कि वह इस समय अपना घर बेचना चाहते हैं। जिसकी वजह से वह सुर्खियों में बने हुए हैं।

हाल ही में अर्जुन ने बांद्रा वेस्ट में 81 के एक बिल्डिंग में एक अपार्टमेंट खरीदा था। जिसकी कीमत 16 करोड़ रुपए हैं। वहीं उनका यह अपार्टमेंट मलाइका के घर के पास ही था।

अर्जुन कपूर ने बेचा अपना अपार्टमेंट

ARJUN KAPOOR HOUSE

बता दें कि अर्जुन कपूर का फ्लैट सी मार्ग पर 19वीं फ्लोर पर है। जो कि 4364 वर्ग फुट में है। जिसको एक्टर ने बेच दिया है। अब अर्जुन ने ऐसा क्यों किया इसका तो अभी खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन उन्होंने अपने फ्लैट को 4 करोड़ के घाटे में बेचा है। वहीं फ्लैट की रजिस्ट्री 19 मई 2022 को ही हुई थी और इस पर उनकी बहन अंशुला ने साइन किए थे।

बहुत सुंदर था अर्जुन कपूर का अपार्टमेंट

अर्जुन कपूर

बता दें कि एक्टर का घर सी फेसिंग वाला था, जहां से खूबसूरत नजारे दिखते थे। फ्लैट में लाइब्रेरी, स्विमिंग पूल, स्पा जैसी कई लग्जरी फैसिलिटी थी। अब एक्टर अपनी जूहू वाले घर में रहते हैं। जिसमें उनकी लव लेडी मलाइका भी रहती हैं।

ALSO READ: सैफ अली खान से पहले करीना कपूर इन बॉलीवुड एक्टर्स के साथ बना चुकी हैं सम्बंध, एक के साथ तो MMS भी हुआ था लीक

अर्जुन के पास है करोड़ों की संपत्ति

अर्जुन कपूर

बता दें कि अर्जुन कपूर लगभग 74 करोड़ के मालिक हैं और वह एक फिल्म के लिए करीब 5 से 7 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। वहीं उनकी कमाई का जरिया एडवर्टाइजमेंट और ब्रांड प्रमोशन भी है।

वर्क फ्रंट

अर्जुन कपूर

बता दें कि अर्जुन कपूर जल्दी एक विलन 2 में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा अर्जुन कुत्ते और द लेडी किलर में भी नजर आएंगे। अर्जुन कपूर की फिल्मों को फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ALSO READ: इस शख्स से होने वाली थी शिल्पा शिंदे की शादी, छप गए थे कार्ड, फिर अचानक हुआ कुछ ऐसा टूट गया रिश्ता और आज तक कुंवारी हैं भाभी जी

Published on July 24, 2022 2:02 pm