Virat Kohli से शादी करने से पहले इन 5 मर्दों के साथ Anushka Sharma रख चुकी हैं रिश्ता
Virat Kohli से शादी करने से पहले इन 5 मर्दों के साथ Anushka Sharma रख चुकी हैं रिश्ता

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अनुष्का शर्मा जितना अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं उतना ही वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती है। अनुष्का शर्मा ने अपनी जीवनसाथी के रूप में भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली को चुना है।दोनों ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी की थी और उसके बाद भारत में दोनों ने दिल्ली और मुंबई में शानदार रिसेप्शन दिए जहां तमाम हस्तियां पहुंचीं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई लेकिन अनुष्का ने विराट कोहली (Virat Kohli) से शादी करने से पहले कई लड़कों को डेट किया है उनका अफेयर क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड के कई मशहूर सुपरस्टार के साथ रह चुका है।

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह

अनुष्का शर्मा का नाम रणवीर सिंह के साथ भी जुड़ चुका है अनुष्का शर्मा रणवीर सिंह के साथ कई दिनों तक रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। इन्होंने एक नहीं तीन सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। सुना जा रहा है कि रणवीर सिंह की पहले बॉयफ्रेंड थे जो फिल्म इंडस्ट्री से थे। कुछ दिनों तक डेट करने के बाद इन दोनों ने ब्रेकअप कर लिया।

अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर

अनुष्का शर्मा का नाम अर्जुन कपूर के साथ भी जुड़ चुका है अर्जुन कपूर और अनुष्का शर्मा कई जगह घूमते हुए स्पॉट किए गए थे। सुना जा रहा था अर्जुन कपूर और अनुष्का शर्मा एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इन्हें एक बार कॉफी शॉप पर भी गपशप लड़ाते हुए देखा गया।

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर

अनुष्का शर्मा का नाम रणबीर कपूर के साथ भी जुड़ चुका है अफवाहें यह भी उड़ी थी कि अनुष्का शर्मा और रणवीर कपूर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं इन दोनों को डिनर करते हुए भी देखा गया था, हालांकि इन दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई बयान नहीं दिया था।

ALSO READ: IPL 2022, RR vs GT: “औकात अफ़रीदी जैसी और एटीट्यूड विराट कोहली वाला” जॉस बटलर के साथ बदतमीजी करना रियान पराग को पड़ा भारी

सुरेश रैना

सुरेश रैना

अनुष्का शर्मा का नाम भारतीय टीम के खिलाड़ी सुरेश रैना के साथ भी जुड़ चुका है सुना जाता था कि अनुष्का शर्मा सुरेश रैना को भी पसंद करती थी सुरेश रैना और अनुष्का शर्मा रिलेशनशिप के चर्चे खूब सुर्खियों में बने थे। एक बार सुरेश रैना ने भी अनुष्का को डेट करने की बात को स्वीकारा था।

जोहेब युसूफ

जोहेब युसूफ

जोहेब यूसुफ के साथ भी अनुष्का शर्मा का नाम जुड़ चुका है। अनुष्का शर्मा जब मॉडलिंग कर रही थीं, तो रैंप मॉडल जोहेब यूसुफ के साथ उनकी मुलाकात हुई थी। यह दोनों एक दूसरे के साथ काफी समय तक रिलेशनशिप में रहे, बाद में इन दोनों ने ब्रेकअप कर लिया।

Read More-जल्द बजने वाली है Malaika Arora और Arjun Kapoor की शादी की शहनाई, इस दिन लेंगे सात फेरे

Published on May 25, 2022 5:16 pm