Anil kumble on Kl rahul
Anil kumble on Kl rahul

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन : इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें संस्करण के लिए खिलाड़ियों को रिटेन करने के नियम के अनुसार अनिल कुंबले के कोचिंग वाली पंजाब किंग्स की टीम ने दो खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया है। मयंक अग्रवाल और अर्शदीप सिंह को टीम ने साथ जोड़े रखा गया है, वहीं राहुल को उम्मीद के मुताबिक ऑक्शन का रास्ता दिखाया गया है। रिटेन किए खिलाड़ियों के बाद बाकी खिलाड़ियों के लिए पंजाब की टीम के कोच अनिल कुंबले ने क्या कहा आइए जानते हैं।

इस वजह से पंजाब किंग्स ने केएल राहुल को नहीं किया रिटेन

KL RAHUL PXIB
KL RAHUL PXIB

पंजाब की टीम ने बीसीसीआई के नियमानुसार कुल दो खिलाड़ियों को रिटेन किया है। जिसमे मयंक अग्रवाल को 12 करोड़ की कीमत के साथ रिटेन किया गया है। मयंक टीम को आईपीएल सीजन में लीड कर सकते है। पंजाब की फ्रेंचाइजी ने मयंक को रिटेन करने के साथ मैसेज दिया कि 2018 में टीम से जुड़ने वाला शेर, रिटेन। साथ ही अर्शदीप सिंह को 4 करोड़ की कीमत के साथ टीम से जोड़े रखा गया है। 22 साल के बॉलर अर्शदीप सिंह ने आईपीएल के पिछले सीजन में राजस्थान के साथ एक मैच में 32 रन देकर 5 विकेट लेकर सनसनी मचा दी थी।

अनिल कुंबले ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा,

‘जाहिर है कि हम उन्हें(केएल राहुल) को रिटेन करना चाहते थे। इसी वजह से हमने 2 साल पहले उन्हें कप्तान चुना। लेकिन उन्होंने नीलामी में जाने का फैसला किया। हम इसका सम्मान करते हैं। हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं। ये खिलाड़ी का विशेषाधिकार है।’

पंजाब किंग्स ने भारतीय खिलाड़ियों पर ही जताया भरोसा

kings-xi-punjab-players
kings-xi-punjab-players

पंजाब की टीम और केएल राहुल के बीच अनबन की खबरे लगातार आ रही थी। राहुल ऑक्शन का हिस्सा होंगे, ये बात लगभग तय थी। लेकिन पंजाब की टीम के रिटेन किए खिलाड़ियों के साथ अब ये तय है कि राहुल ऑक्शन का हिस्सा होंगे। साथ ही साथ पंजाब की टीम जोकि विदेशी खिलाड़ियों का गढ़ मानी जाती थी।

अपनी टीम के किसी विदेशी खिलाड़ी को रिटेन नही किया है। पूरन, एडन मार्क्रम , गेल, मोहम्मद शमी, दीपक हुड्डा, सरफराज खान और मनदीप सिंह के साथ बाकियों के खिलाड़ियों को ऑक्शन का रास्ता दिखाया गया है।

ALSO READ: IPL 2022 RETAINTION: इन 2 खिलाड़ियों को रिटेन न करके सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने पैरो पर मारी कुल्हाड़ी, इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान

पंजाब के पर्स में है सबसे ज्यादा पैसे

Punjab-Kings

मयंक अग्रवाल – 12 करोड़

अर्शदीप सिंह – 4 करोड़

पंजाब की टीम ने अपने दो खिलाड़ियों को कुल 18 करोड़ की रकम में रिटेन कर लिया है। जिसके बाद पंजाब की जेब में अब 74 करोड़ की बड़ी रकम बची है।

मोहम्मद शमी को नीलामी में खरीद सकते हैं

kl rahul punjab kings
kl rahul punjab kings

अपने रिटेन किए खिलाड़ी की अनाउंसमेंट के बाद पंजाब टीम के कोच अनिल कुंबले ने टीम की योजना को बताया। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों को हम ऑक्शन में भी खरीद सकते हैं। हम आईपीएल ऑक्शन में ज्यादा से ज्यादा बजट के साथ जाना चाहते हैं। इन दोनो खिलाड़ियों के साथ ही अब टीम को फ्रेश शुरुआत दी जाएगी।

ALSO READ:IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2022 के लिए कप्तान की किया घोषणा, इन 4 खिलाड़ियों को किया रिटेन