bollywood celebs real name

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे बहुत से अभिनेता और अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपना नाम बदल लिया और उन लोग उनके बदले हुए नाम से ही जानते हैं। इंडस्ट्री में बहुत से ऐसे अभिनेता और अभिनेत्री हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत करने के लिए अपना नाम बदल लिया और लोग उन्हें उनके बदले नाम से जानते हैं, उनका असली नाम को नहीं जानता है।

आज हम आपको ऐसे ही कुछ भी नामों से रूबरू करवाएंगे और उनके असली नाम के बारे में आपको बताएंगे।

भानुरेखा गणेशन (Bhanurekha Ganesan)

भानुरेखा गणेशन को कोई नहीं जानता लेकिन बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा को बच्चा बच्चा जानता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि भानुरेखा गणेशन कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के सदाबहार एक्ट्रेस रेखा का नाम है। लेकिन उन्हें उनके असली नाम से कोई नहीं जानता सिर्फ उन्हें देखा कि नाम से जानते पहचानते हैं और पसंद भी करते हैं।

अजय सिंह देओल (Ajay Singh Deol)

बॉलीवुड के एक्शन हीरो सनी देओल के असली नाम से कोई रूबरू नहीं है। बता दें कि सनी देओल का असली नाम अजय सिंह देओल है, लेकिन उनके फैंस इस नाम को नहीं जानते हैं।

इन दिनों सनी देओल अपनी फिल्म गदर 2 के लिए काफी चर्चा में है और अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन भी कर रहे हैं।

 विजय सिंह देओल (Vijay Singh Deol)

बेब सीरीज आश्रम (Baba Nirala in the ashram) में बाबा निराला का रोल प्ले करने वाले बॉबी देओल का नाम विजय सिंह देओल है। बॉबी देओल (bobby deol) के असली नाम बहुत ही कम लोग जानते हैं कि उनका असली नाम विजय सिंह देओल है।

बॉबी इंडस्ट्री में बॉबी देओल नाम से फेमस हैं, लोग उनका रियल नेम नहीं जानते हैं। लेकिन बॉबी देओल का असली नाम विजय सिंह देओल है।

सैफ अली खान (Saif Ali Khan)

सैफ अली खान नवाब खानदान के 10 वें वारिश हैं। सैफ अली खान का असली नाम साजिद अली खान पटौदी है, लेकिन कोई उनके नाम के बारे में कोई नहीं जानता। सभी उन्हे सैफ अली खान के नाम से जानते हैं।

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty)

शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की सबसे हॉट एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। और वह अपने फिटनेस से बड़ी बड़ी अभिनेत्रियों को मात देती हैं। अक्सर अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं शिल्पा शेट्टी का असली नाम अश्वनी शेट्टी है, जिसको बहुत कम लोग जानते हैं।

प्रीति जिंटा (Preeti Zinta)

प्रीति जिंटा को बॉलीवुड की डिंपल गर्ल कहा जाता है। लेकिन उनका असली नाम कोई नहीं जानता। जब उनका जन्म हुआ था तब उनके माता-पिता ने प्रीति जिंटा का नाम प्रीतम सिंह जिंटा रखा था, लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद उनका नाम बदल गया और उन्होंने अपना नाम बदलकर प्रीति जिंटा रख लिया।

मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty)

मिथुन चक्रवर्ती अपने समय के सुपरस्टार रह चुके हैं। लोग मिथुन दा के असली नाम को नहीं जानते। मिथुन चक्रवर्ती का असली नाम गौरांग चक्रवर्ती है। उन्होंने साल 1976 में मृगया फिल्म से डेब्यू किया था । उन्होंने अपना नाम बदल लिया।

अजय देवगन (Ajay Devgn)

बॉलीवुड के सिंघम यानी कि अजय देवगन के करोड़ों फैंस हैं। ऐसे में लोग उनका असली नाम नहीं जानते हैं। अजय देवगन का असली नाम विशाल वीरू देवगन है।

जब उन्होंने फिल्मों में एंट्री की तब उनको अपना नाम बदलने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं दिखा। उन्होंने अपना नाम बदलकर अजय देवगन रख लिया।

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को हर कोई जानता है। उनके करोड़ों फैंस हैं, लेकिन उनके नाम के बारे में नहीं जानता। अमिताभ बच्चन का असली नाम इंकलाब था उनका नाम बदलकर अमिताभ बच्चन कर दिया गया।

ALSO READ: रेखा पर लगता है फरजाना के साथ रिलेशनशिप में होने का आरोप, एक्ट्रेस खिंचवा रहीं थीं फोटो तभी फरजाना आईं और जोर से हाथ पकड़कर…..