पु 1
आलिया और रणबीर कपूर ने अपनी प्रिंसेस का नाम किया फाइनल, सुनकर नीतू कपूर हुईं इमोशनल

कपूर खानदान में इन दिनों जश्न का माहौल है, क्योंकि आलिया भट्ट ने कपूर खानदान को मुस्कुराने की बड़ी वजह दी है। ऋषि और नीतू कपूर के बेटे रणबीर कपूर पापा बन गये। 6 नवंबर को आलिया भट्ट ने एक नन्ही परी को जन्म दिया।

फैंस इन दोनों की नन्ही परी को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अभी तक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की नन्ही परी की कोई फोटो सामने नहीं आई है।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बेटी का रखेंगे ये नाम

खबरों की मानें तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी बेटी का नाम पिता ऋषि कपूर के नाम से जुड़ा हुआ देना चाहते हैं। इसकी जानकारी रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर भी काफी भावुक हो गईं। हालांकि अभी तक इसकी ऑफिशियली जानकारी नहीं है।

खबरों की मानें तो और कपूर फैमिली ने मिलकर आलिया रणबीर की नन्ही परी का नाम सोच लिया है और जल्द ही अपने फैंस के साथ अपनी प्रिंसेस का नाम शेयर भी करेंगे। फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर रणबीर और आलिया ने ऋषि कपूर से कनेक्टेड अपनी नन्ही परी का क्या नाम रखा है। बता दें कि आलिया भट्ट ने 6 नवंबर को बेटी को जन्म दिया जिसके बाद  कपूर और भट्ट खानदान में खूशी की लहर दौड़ गई।

ये भी पढ़ें-अक्षय कुमार ने खोला राज, कहा इस वजह से नहीं ली आज तक भारत की नागरिकता

वर्क फ्रंट

रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो फिल्म फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आएंगे। आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ से हॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। वहीं एक्ट्रेस करण जौहर के निर्देशन में फिल्म ‘रॉकी और रानी की  प्रेम कहानी’ में नजर आने वाली हैं।

इस फिल्म में आलिया के साथ रणवीर सिंह भी नजर आएंगे। वहीं इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी अहम भूमिका निभाएंगे। फिल्म साल 2023 में 28 अप्रैल को रिलीज होगी।

Published on November 18, 2022 11:51 pm