भारतीय टीम ( Indian Cricket Team) ने हाल ही में एक काफी बड़ा बदलाव देखा है। जिसमें विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा को तीनों फॉर्मेट में कप्तान बनाया गया है। जिसके बाद भारतीय टीम की कमान अब आने वाले दोनों विश्वकप के लिए रोहित शर्मा के हाथ में है। जोकि सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में जब आलिया भट्ट से इस विषय में सवाल पूछा गया तब उन्होंने दोनों को डिप्लोमेटिक अंदाज में अपना फेवरेट खिलाड़ी बता दिया। जिसके बाद फैंस ने उन्हें ट्रॉल कर दिया है।
विराट कोहली और रोहित शर्मा में आलिया भट्ट का पसंदीदा कौन
आलिया भट्ट में हाल ही में अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान यूट्यूब चैनल पर इंटरव्यू दिया। जिसमें एंकर में उनसे विराट कोहली और रोहित शर्मा में उनका फेवरेट कौन है? ये सवाल पूछ गया, जिस पर बिना समय गवाए आलिया भट्ट ने रोहित शर्मा को अपना वर्तमान पसंदीदा (Current Favourite) और विराट कोहली को ऑल टाइम फेवरेट (All Time Favourite) बता दिया है।
यहां देखें वीडियो
Alia Bhatt's current favourite is Rohit Sharma but Virat Kohli is… #AliaBhatt #CricketTwitter pic.twitter.com/CxU5uRMfGx
— Sushant Mehta (@SushantNMehta) February 23, 2022
फैंस ने किया ट्रोल कहा विराट कोहली अभी भी खेल रहे हैं
भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान और पूर्व कप्तान दोनों के बीच सवाल पर जब आलिया भट्ट ने जवाब दिया। उसपर फैंस में वीडियो की क्लिप के साथ ट्वीट किया है कि कोई उन्हें बताए कि विराट ऑल टाइम फेवरेट का क्या मतलब है? विराट कोहली अभी भी खेल रहा है। साथ ही फैंस ने लिखा कि विराट एज द किंग का क्या मतलब है, कुछ भी? इसी के साथ कई लोगों ने ऐसी तरह के कमेंट किए हैं।
Worst answer I have ever listen.
Virat kohli is playing currently and Rohit as well.
How Rohit can be current fav and Virat all time?
Someone tell her Virat Kohli is still playing have not retired.😉— Lav (@LAVFAGNA2) February 24, 2022
who is Alia bhatt
— . (@tm_hitman) February 23, 2022
आलिया ने कहा अगर विराट होतीं तो लेती Rest, रोहित को खेलना चाहिए
इंटरव्यू के दौरान जब आलिया भट्ट ने उनसे पूछा गया कि अगर एक सुबह वो विराट कोहली बनकर उठती तो वो क्या करतीं? जिसके जवाब में आलिया भट्ट ने कहा कि, ” उन्होंने काफी लंबे समय से खेल खेला है। मैं रेस्ट लेती ताकि समय निकाल सकती, उन्होंने लंबे समय तक काफी मेहनत की है।”। इसी के साथ का उनसे पूछा गया कि अगर रोहित शर्मा होती जोकि हाल ही में तीनों फॉर्मेट में कैप्टन बनाए गए है तब क्या करती तब उन्होंने कहा कि, ” मैं बिलकुल रेस्ट ना लेती, टीम से कहती कि बहुत कुछ करना है ( हंसते हुए)”।
ALSO READ:IND vs SL: ख़त्म हुई मिडिल ऑर्डर की समस्या, Rohit Sharma को मिला नंबर 4 पर खेलने वाला घातक खिलाड़ी
Published on February 26, 2022 10:10 pm