अक्षय तृतीया के दिन 634 रुपए में मिल रहा है LPG Gas सिलेंडर, ये है बुक करने का तरीका

देश में बढ़ती महंगाई के बीच आज अक्षय तृतीया के दिन आप लोग अगर एलपीजी गैस (LPG Gas) सिलेंडर खरीदना चाहते हैं तो आपके पास अच्छा मौका है, आप लोग सिर्फ घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर को 634 रुपए में खरीद सकते हैं। हम जिस सिलेंडर की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि कंपोजिट गैस सिलेंडर है सिलेंडर में 10 ग्राम गैस आती है। यह छोटे-मोटे परिवार के लिए जहां पर कम गैस का खर्चा होता है, उसके लिए यह काफी लाभकारी होता है। इस सिलेंडर को इधर से उधर ले जाने में भी दिक्कत नहीं होती है।

यह है इसके लाभ

LPG सिलेंडर की महंगाई के बीच सरकार ने दिया ये बड़ा तोहफा, बंपर छूट के बाद घर लाएं सिलेंडर

अगर आप लोग कंपोजिट गैस सिलेंडर खरीदना चाहते हैं, तो आपके पास इस वक्त बहुत अच्छा मौका है वही आपको बता दें यह सिलेंडर काफी महत्वपूर्ण है इसके कई सारे लाभ हैं। कंपोजिट गैस सिलेंडर काफी हल्का होता है इसे ले जाने और उठाने में कोई दिक्कत नहीं होती है। यह बड़े वाले सिलेंडरों से 7 किलो हल्का होता है। वहीं आपको बता दें 10 किलो कंपोजिट गैस सिलेंडर में सिर्फ 10 किलो ही गैस आती है। वहीं जो बड़े वाले लोहे के सिलेंडर होते हैं वह खाली 17 किलो के होते हैं और जब उन्हें गज भर जाती है, तो 30 किलो के हो जाते हैं। इस सिलेंडर को छोटी फैमिली में यूज करने के लिए काफी लाभदायक होता है।

ALSO READ: IPL 2022 Points Table: कोलकाता की जीत के बाद बदला पॉइंट टेबल का समीकरण, अब इन 4 टीमों का प्लेऑफ का रास्ता हुआ साफ़

जानिए इन शहरों में गैस सिलेंडर के दाम

LPG Gas CYLINDER

आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में कंपोजिट गैस सिलेंडर 634 रुपए में मिल रहा है। वहीं राजधानी दिल्ली में कंपोजिट सिलेंडर633.50 रुपए में बेचा जा रहा है। वहीं लखनऊ में कंपोजिट गैस सिलेंडर660 रुपए पर बेचा जा रहा है। जयपुर में इस गैस सिलेंडर के भाव 637 रुपए हैं। वहीं पटना में 697 रुपए पर बेचा जा रहा है, चेन्नई में इस गैस सिलेंडर के भाव 645 रुपए पर है। कोलकाता में यह गैस सिलेंडर 652 रुपए पर भेजा जा रहा है।

Read More-Gold price: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, कीमतों में आई भारी गिरावट, जानिए क्या रह गये हैं दाम

Published on May 3, 2022 1:52 pm