IPL

इंडियन प्रीमिसर लीग IPL के 15वें संस्करण के लिए मंच तैयार है। साथ ही आईपीएल की 10 फ्रेंचाइजी अपनी टीम बनाने के लिए भी पूरी तरह से तैयार हैं। इस ऑक्शन में देशी और विदेशी कई धाकड़ खिलाड़ी बिडिंग का हिस्सा होते दिखाई देंगे। लेकिन ऑक्शन में इस भारतीय स्टार खिलाड़ी पर सभी की नजर रहेगी। 7 साल के बाद ये खिलाड़ी ऑक्शन की हिस्सा है। कप्तान, बल्लेबाज और युवा क्षेत्ररक्षण के कारण इस खिलाड़ी पर आईपीएल फ्रैंचाइजी जमकर पैसा खर्च कर सकती है। इस बात की पूरी उम्मीद की जा रही है।

श्रेयश अय्यर इस IPL ऑक्शन के स्टार खिलाड़ी

SHREYAS IYER

भारतीय टीम मीडिल आर्डर बल्लेबाज औऱ दिल्ली टीम के पूर्व कप्तान श्रेयश अय्यर पर इस IPL में ज्यादातर टीम पैसा लगाकर अपनी ओर शामिल करना चाहेगी। श्रेयश अय्यर इस बार IPL के सबसे महंगे भारतीय बल्लेबाज हो सकते हैं। युवा खिलाड़ी के साथ ही इस खिलाड़ी पर फ्रैचाइजी अपनी टीम के कप्तानी का भार भी रख सकती हैं।

इन 3 फ्रैंचाइजी के बीच श्रेयस अय्यर को लेकर होगी लम्बी बीडिंग

IPL 2022

श्रेयस अय्यर एक युवा बल्लेबाज के साथ साथ एक अच्छे कप्तान भी हैं। इसलिए इस ऑक्शन में कोलकाता नाईट राइडर्स, किंग्स 11 पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स के बीच एक अच्छी ऑक्शन बीडिंग हो सकती है। ये तीनों ही फ्रैंचाइजी अपने लिए कप्तान की तलाश कर रहीं हैं। इसलिए अन्य टीम के साथ ही ये तीन टीम श्रेयस अय्यर पर सबसे ऊंची बोलियां लगाती दिखाई देंगी।

ALSO READ:IPL 2022: आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड इन 5 खिलाड़ियों के नाम, जानिए कौन है पहले नंबर पर

दिल्ली टीम को फर्श से अर्श तक पहुंचाया इस कप्तान ने

Shreyas-Iyer (1)

दिल्ली कैपिटल की ओर से श्रेयस अय्यर को 2018 के मिड सीजन में कप्तानी दी गई थी। जिसके बाद दिल्ली की टीम एक सीजन में प्लेऑफ तो दूसरे सीजन में फाइनल तक पहुंची थी। लेकिन 2021 IPL में श्रेयस अय्यर के चोटिल हो जाने के बाद कप्तानी ऋषभ पंत को दे दी गई। श्रेयस अय्यर की वापसी के बाद भी ऋषभ पंत टीम कप्तान  बने रहे। जिसके बाद 2022 रिटेन खिलाडियों में ऋषभ पंत को नियमित कप्तान बना दिया गया। जिसके बाद श्रेयस अय्यर ने खुद को ऑक्शन में शामिल कर दिया।

ALSO READ:IPL 2022: इस 1 छोटी सी गलती की वजह से आईपीएल विजेता कप्तान को अब कोई भी टीम नहीं बनाएगी कप्तान, जानिए वजह

Published on January 30, 2022 3:18 pm