आदित्य नारायण ने पहली बार दिखाया अपनी नन्हीं बेटी का चेहरा, परी सी है क्यूट
आदित्य नारायण ने पहली बार दिखाया अपनी नन्हीं बेटी का चेहरा, परी सी है क्यूट

उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण को शायद ही कोई ऐसा होगा जो नहीं जानता हो। आदित्य टीवी के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो को होस्ट करते हैं। साथ ही साथ वह एक एक्टर और सिंगर भी हैं। आदित्य नारायण चर्चा में बने हुए हैं क्योंकि उनकी पत्नी ने फरवरी में एक नन्ही परी को जन्म दिया। जिसके बाद आदित्य नारायण पिता बन गए और वो बेहद खुश हुए। वहीं आदित्य नारायण ने अपनी बेटी की पहली झलक दिखाई।

आदित्य नारायण की बेटी का रखा ये नाम

aditya narayan jha daughter

बता दें कि आदित्य नारायण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने अपनी बेटी की पहली झलक दिखाते हुए उसका चेहरा भी दिखाया। उन्होंने अपनी नन्हीं परी का नाम त्विषा रखा है। सोशल मीडिया पर जब उन्होंने अपनी बेटी की फोटो डाली तो फैंस ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री के सभी लोग उन्हें बधाइयां देते देखे गए। बता दें कि आदित्य नारायण ने अपनी बेटी त्विषा का नाम अपने फैंस को बताया था।

उन्होंने कहा था कि वह अपनी बेटी के नाम के बारे में अकेले में बैठकर सोचते थे। उन्होंने अब सोशल मीडिया पर अपनी बेटी का नाम शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि नोट में अकेला था, जो बच्ची के नाम के बारे में सोच रहा था बाकी सभी लोग लड़के की उम्मीद में थी और लड़के का ही नाम सोच रहे थे।

ALSO READ: कुंवारे नहीं रहे सलमान खान, 56 की उम्र में सोनाक्षी सिन्हा से रचाई शादी? तस्वीर हुई वायरल अब सच आया सामने

फैंस ने आदित्य नारायण की बेटी पर लुटाया प्यार

जैसे ही आदित्य नारायण ने अपनी बेटी की फोटो सोशल मीडिया पर डाली तो फैंस उस पर जमकर प्यार लुटाने लगे। आदित्य की बेटी टोकरी में बैठी हुई बेहद ही क्यूट लग रही है ।  यह नन्हीं परी  वाइट कलर की ड्रेस पहनी है  जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। वह इस नन्ही परी को नोट बैंड वाला हेयर बैंड लगाया गया है, जिसमें वह और भी ज्यादा क्यूट लग रही हैं।

आदित्य नारायण के इस तस्वीर पर इंडस्ट्री के बहुत से सितारों ने कमेंट किया उसमें सुनिधि चौहान, विशाल डडलानी के साथ विक्रांत मैसी ने भी बधाईयां दीं।

ALSO READ: शादी के बंधन में जल्द बंध सकते हैं सलमान खान और शहनाज गिल, बढ़ रहीं दोनों की नजदीकियां