बॉलीवुड के मशहूर दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मई 2020 को दुनिया को छोड़ कर चले गए। सुशांत का शव कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था कयास लगाए जा रहे थे कि उन्होंने आत्महत्या की है। किसी ने यह भी कहा था कि उनकी हत्या हुई है। आमिर खान के भाई फैजल खान ने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।
सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उनकी हत्या हुई थी। फैजल ने कहा था कि सुशांत एक बहुत अच्छे इंसान थे। उनकी मौत के पीछे का सच कभी सामने नहीं आएगा कोई नहीं जान पाएगा कि उनकी हत्या हुई थी।
आमिर के भाई ने कहा सुशांत सिंह राजपूत की हुई थी हत्या
बता दें कि आमिर खान के भाई फैजल ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत हत्या हुई थी। एक्टर 2020 में बांद्रा के अपने अपार्टमेंट में मृत अवस्था में पाए गए थे। मुंबई पुलिस ने जांच पड़ताल करके आत्महत्या का केस दर्ज कर लिया।
सुशांत के पिता का आरोप था कि उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके साथियों ने आत्महत्या करने के लिए उकसाया था सुशांत के पिता ने पटना पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। जांच पड़ताल के बाद यह मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो के हाथ चला गया। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई ठोस सबूत नहीं मिला है।
एक्टर के फैमिली, फ्रेंड, फैंस सभी उनके न्याय की गुहार लगा रहे हैं। फैजल ने आमिर खान के ऊपर भी गंभीर आरोप लगाए थे वह बेहद विवादित बयानों के चलते छाए रहते हैं।
ये भी पढ़ें-लाल सिंह चड्डा देखने के बाद आमिर खान के पक्ष में कुछ ऐसा कह गये इरफ़ान पठान भड़के फैंस, सुनाई खरीखोटी
Published on September 19, 2022 9:18 am