राशिद खान

Player’s Update : अफगानिस्तान के दिग्गज गेंदबाज राशीद खान ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में बहुत नाम कमाया है। बेहतरीन से बेहतरीन बल्लेबाज को राशीद ने अपनी गेंदों में फंसाकर आउट किया है। राशीद खान के सामने विराट, धोनी और रोहित से लेकर सभी खिलाड़ी चौक्कने होकर खेलते हैं। हाल में राशीद खान ने अपनी जिंदगी में सबसे महत्वपूर्ण चार लोगों का जिक्र किया। इन चार नामों में उन्होंने खुद, अपने पिता और भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी जगह दी।

चार महत्वपूर्ण लोग : रशीद खान

IMG 20211108 130257

रशीद खान को आज एक बेहतरीन खिलाड़ी माना जाता है। रशीद अपनी टीम अफगानिस्तान के लिए सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक है। आज अपने बेहतरीन खेल के जरिए उन्होंने अपना नाम कमाया है, जिससे वो किसी के परिचय के मौहताज नही है। हाल में रशीद खान ने अपने जीवन में महत्व रखने वाले चार लोगो का जिक्र किया है। इसमें उन्होंने भारतीय खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को चौथे स्थान पर रखा है।

IMG 20211108 130207

पहला स्थान उन्होंने खुद को दिया है। दूसरा अपने पिता हाजी खलील को दिया है। जिनकी कुछ साल पहले ही मौत हो चुकी है। तीसरे नंबर पर अफगानिस्तान के कप्तान नबी को और अंतिम चार में अंतिम नंबर एमएस धोनी को दिया हैं।

माही नंबर चार पर।

z1 1

यूं तो बहुत से खिलाड़ी एमएस धोनी को भारत और अन्य देश के युवा खिलाड़ी अपना रोल मॉडल में है। भारतीय क्रिकेट के आज के स्वरूप में धोनी का काफी योगदान है। जिसके चलते धोनी का और खिलाड़ियों से अलग स्थान है। इसी के चलते युवा खिलाड़ी उन्हें अपना रोल मॉडल मनाते है। लेकिन अफगान खिलाड़ी रशीद खान के अपने सबसे चार खास लोगो में माही को बताया गया है। कई खास मौकों पर एमएस धोनी और रशीद खान दोनो को ही एक साथ देखा गया है।

ALSO READ: तालिबान ने महिलाओं के क्रिकेट खेलने पर लगाया बैन, राशिद खान को चुकानी पड़ेगी भारी कीमत

खुद को सबसे महत्वपूर्ण मानते हैं राशीद खान।

z3 1

राशीद खान आज जिस मुकाम पर हैं। उसका सबसे बड़ा श्रेय उन्हें खुद को जाता है। रशीद के कई फैसले और कठिन परिश्रम से वो आज दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक गिने जाते हैं।

ALSO READ: दुनिया के सर्वश्रेष्ठ मिस्ट्री स्पिनर राशिद खान ने चुने विश्व के 5 सबसे खतरनाक टी20 बल्लेबाज, धोनी रोहित को नजरअंदाज कर इस भारतीय खिलाड़ी को दी जगह

Published on November 8, 2021 3:27 pm