Mumbai Indians New Captain

Mumbai Indians: आईपीएल 2024 (IPL 2024) अब अपने अंत की ओर है. रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबले के साथ ही आईपीएल 2024 अब खत्म हो जाएगा. आईपीएल 2024 अगर किसी टीम के लिए बुरे सपने जैसा रहा है, तो वो है मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम. मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2024 में बेहद खराब दौर से गुजरी है.

आईपीएल की दूसरी सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का आईपीएल 2024 बेहद खराब रहा है. मुंबई इंडियंस की टीम मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से कप्तानी छिनकर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को अपना नया कप्तान बनाया. हालांकि उसके बाद टीम का प्रदर्शन और भी खराब रहा. हार्दिक पंड्या बतौर कप्तान और बतौर खिलाड़ी बुरी तरह से फ्लॉप रहे.

IPL 2025 के लिए Mumbai Indians में हो सकते हैं बड़े बदलाव

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन के बाद आईपीएल 2025 में टीम में कई बड़े बदलाव हो सकते हैं. मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 में कप्तान से लेकर रोहित शर्मा तक सभी बड़े खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है. खबरों की मानें तो मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 में जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन को रिटेन कर सकती है. साथ ही हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा समेत सभी बड़े खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है.

मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 में अपना कप्तान भी बदल सकती है. मुंबई इंडियंस टीम में जो 3 बदलाव करने वाली है उसमे केन विलियमसन, पृथ्वी शॉ और डेविड वार्नर को अपने टीम में जोड़ सकती है.

डेविड वार्नर और पृथ्वी शॉ इस पुरे आईपीएल सीजन बैठे नजर आए थे, ऐसे में इन दोनों विस्फोटक ओपनर बल्लेबाजों को मुंबई इंडियंस अपने टीम में मौका दे सकती है.

Hardik Pandya की जगह ये खिलाड़ी हो सकता है Mumbai Indians का कप्तान

मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 में सबसे बड़ा बदलाव कप्तान के रुप में कर सकती है. मुंबई इंडियंस, आईपीएल 2024 में खराब प्रदर्शन के बाद हार्दिक पंड्या से नाराज है और खबरों की मानें तो मुंबई इंडियंस उन्हें आईपीएल 2025 से पहले ही बाहर का रास्ता दिखा सकती है.

हार्दिक पंडया की जगह मुंबई इंडियंस केन विलियमसन पर भरोसा जता सकती है. केन विलियमसन बतौर कप्तान धोनी की तरह दीखते हैं, वो हर परिस्थिति में बेहद ही कूल नजर आते हैं.

ALSO READ: अकेले लड़ता रहा ध्रुव जुरेल, फिर भी टूट गया संजू सैमसन का सपना, भरे स्टेडियम में उछल पड़ी काव्या मारन, फाइनल में एंट्री