आईपीएल 2025 (IPL 2025) में पांच बार की विजेता रह चुकी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम का सफर मिला-जुला रहा, जहां आईपीएल में मुंबई इंडियंस का सफर क्वालीफाई -2 के साथ खत्म हो गया तो वहीं मुंबई की टीम ने अपना आखिरी ख़िताब 2020 में अपने नाम किया था। हालांकि 2026 के सीजन से पहले मुंबई इंडियंस की टीम कई सारे खिलाड़ियों को रिलीज करने का मन बना रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आगामी आईपीएल से पहले मुंबई (Mumbai Indians) की टीम एक या दो नहीं बल्कि पूरे 13 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है। इसमें सबसे हैरान कर देने वाला नाम रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का भी शामिल है।
2020 में चैंपियन बनी थी Mumbai Indians की टीम
पांच बार की विजेता रह चुकी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम ने अपनी आखिरी ट्रॉफी साल 2020 में जीती थी। बता दें कि मुंबई ने साल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर इस ट्रॉफी को अपने नाम किया था। जिसके बाद से मुंबई अभी तक आईपीएल में ट्रॉफी जीतने के लिए काफी मशक्कत कर रही है।
सबसे हैरानी की बात यह है कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम अभी तक फाइनल में भी नहीं पहुंच पाई है। यही कारण है कि जिसकी वजह से मुंबई की टीम आगामी आईपीएल से पहले कई सारे बड़े बदलाव कर सकती है।
आगामी आईपीएल से बाहर होंगे यह 13 खिलाड़ी
मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी की मालकिन नीता अंबानी आगामी आईपीएल से पहले एक या दोनों ही बल्कि पूरे 13 खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखा सकती है। जहां नीता अंबानी दिन 2024 के आईपीएल से पहले अचानक रोहित शर्मा से कप्तानी पर छीनकर हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान नियुक्त किया था तो वही उनकी रिलीज लिस्ट में इस बार रोहित शर्मा का नाम भी शामिल है।
मुंबई (Mumbai Indians) की रिलीज लिस्ट में रोहित शर्मा से लेकर अर्जुन तेंदुलकर, रॉबिन मिंज, मुजिम उर रहमान, तिलक वर्मा, सत्यनारायण राजू, करण शर्मा, राज अंगद, बाबा दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर, लिजाद विलियम्स, कृष्ण श्रीजीत
इस कारण दिखाया जाएगा बाहर का रास्ता
दरअसल रोहित शर्मा की भर्ती उम्र की वजह से जहां वह मैदान में पहले की तरह है अपना इंपैक्ट डालने में नाकामयाब हो रहे हैं तो वही टीम के बाकी खिलाड़ियों का भी प्रदर्शन पहले जैसा नहीं रहा है।
इसी वजह से उन्हें टीम से रिलीज किया जा सकता है हालांकि बीते सीजन कई सारे ऐसे खिलाड़ी हैं। जिन्हें एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला और कुछ खिलाड़ी ऐसे भी है जो मैदान में पूरी तरीके से फ्लॉप साबित हुए हैं। जिसकी वजह से मुंबई की टीम इन खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाएंगे।