MI Reten List IPL 2025 MUMBAI INDIANS
रोहित-हार्दिक समेत इन 5 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है मुंबई इंडियंस, हर रिटेन खिलाड़ी को मिलेंगे इतने करोड़, ये 20 खिलाड़ी होंगे रिलीज

Mumbai Indians: बीसीसीआई (BCCI) ने आईपीएल 2025 (IPL 2025) को लेकर अपने रिटेनशन और रिलीज के नियम सार्वजनिक कर दिए हैं, जिसके अनुसार हर फ्रेंचाइजी अपने 5 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है, इसके अलावा टीम को बाकी खिलाड़ियों को रिलीज करना होगा. आज इस आर्टिकल में हम उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें मुंबई इंडियंस की टीम रिटेन कर सकती है.

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के पास कुल 25 खिलाड़ी थे, जिनमे से आईपीएल 2025 के लिए फ्रेंचाइजी सिर्फ 5 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है, तो वहीं 20 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी को रिलीज करना होगा.

इन 5 खिलाड़ियों को रिटेन करेगी Mumbai Indians

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) आईपीएल 2025 से पहले सबसे ज्यादा असमंजस में होगी, क्योंकि फ्रेंचाइजी को अपने 25 खिलाड़ियों में से सिर्फ 5 खिलाड़ियों को चुनना है, जिसमे 2 खिलाड़ी अनकैप्ड हो सकते हैं, तो वहीं फ्रेंचाइजी इन 5 खिलाड़ियों के अलावा 1 खिलाड़ी को आरटीमएम से अपने पाले में शामिल कर सकती है.

अब रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई इंडियंस की टीम पहले खिलाड़ी के रूप में अपने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को रिटेन कर सकती है और इसके लिए उन्हें 18 करोड़ की कीमत दी जा सकती है. इससे पहले रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस से 15 करोड़ रूपये लेते थे.

वहीं दूसरे खिलाड़ी के रूप में फ्रेंचाइजी जसप्रीत बुमराह को रिटेन कर सकती है, जसप्रीत बुमराह इसके लिए 14 करोड़ रूपये अपने सबसे घातक गेंदबाज को दे सकती है. वहीं मुंबई इंडियंस की टीम तीसरे खिलाड़ी के रूप में ईशान किशन को अपनी टीम में शामिल कर सकती है.

वहीं चौथे खिलाड़ी के रूप में मुंबई इंडियंस अपने मौजूदा कप्तान हार्दिक पंड्या को रिटेन कर सकती है और इसके लिए उन्हें 18 करोड़ रूपये की कीमत दी जा सकती है. वहीं 5वें और अंतिम खिलाड़ी के रूप में मुंबई इंडियंस सूर्यकुमार यादव को रिटेन करना चाहेगी, जिन्हें फ्रेंचाइजी जसप्रीत बुमराह के बराबर 14 करोड़ रूपये देगी.

अगर मुंबई इंडियंस इन 5 खिलाड़ियों को रिटेन करती है, तो टीम के पर्स में सिर्फ 45 करोड़ रूपये ही बचेंगे. आईपीएल 2025 के लिए बीसीसीआई ने हर फ्रेंचाइजी की पर्स वैल्यू बढ़ा दी है और इस बार सभी फ्रेंचाइजी के पास 80 करोड़ के बजाए 130 करोड़ की पर्स वैल्यू होगा.

आईपीएल रिटेन खिलाड़ी की कीमत

रिटेन किए गए खिलाड़ी लागत
खिलाड़ी 1 18 करोड़ रुपये
खिलाड़ी 2 14 करोड़ रुपये
खिलाड़ी 3 11 करोड़ रुपये
खिलाड़ी 4 18 करोड़ रुपये
खिलाड़ी 5 14 करोड़ रुपये

तिलक वर्मा के लिए आरटीएम का प्रयोग कर सकती है Mumbai Indians

मुंबई इंडियंस अगर 5 खिलाड़ियों को रिटेन करती है, तो उसके पास अपनी 18 खिलाड़ियों की टीम बनाने के लिए सिर्फ 45 करोड़ बचेगा. ऐसे में मुंबई इंडियंस बाकी के 13 खिलाड़ियों को 45 करोड़ में खरीदने की कोशिस करेगी, जिसमे रिपोर्ट्स की मानें तो फ्रेंचाइजी आईपीएल 2025 के लिए तिलक वर्मा के लिए आरटीएम का प्रयोग कर सकती है.

इन 20 खिलाड़ियों को आईपीएल 2025 के लिए रिलीज कर सकती है Mumbai Indians

  1. डेवाल्ड ब्रेविस
  2. तिलक वर्मा
  3. टिम डेविड
  4. विष्णु विनोद
  5. अर्जुन तेंदुलकर
  6. शम्स मुलानी
  7. नेहल वढेरा
  8. कुमार कार्तिकेय
  9. पीयूष चावला
  10. आकाश मधवाल
  11. जेसन बेहरेनडोर्फ
  12. रोमारियो शेफर्ड
  13. गेराल्ड कोएत्ज़ी
  14. दिलशान मदुशंका
  15. श्रेयस गोपाल
  16. नुवान तुषारा
  17. नमन धीर
  18. अंशुल कंबोज
  19. मोहम्मद नबी
  20. शिवालिक शर्मा

ALSO READ: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन फाइनल, राहुल-सिराज की छुट्टी, इन 2 खिलाड़ियों को मौका!