धोनी

IPL 2025 में एमएस धोनी(Ms Dhoni)ने एक बार फिर दिखा दिया कि उम्र उनके लिए सिर्फ एक नंबर है। चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए मुकाबले में धोनी की सुपरफास्ट स्टंपिंग ने ना सिर्फ फिल सॉल्ट बल्कि विराट कोहली तक को चौंका दिया। जब उन्होंने यह हैरान करने वाला स्टंप आउट किया, तो नॉन-स्ट्राइकर छोर पर खड़े विराट कोहली की प्रतिक्रिया देखने लायक थी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, और फैंस एक बार फिर धोनी की विकेटकीपिंग को सलाम कर रहे हैं।

धोनी ने पलक झपकते ही कर दिया सॉल्ट का शिकार

चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की, जिसमें फिल सॉल्ट शानदार लय में नजर आ रहे थे। उन्होंने 32 रन बनाकर खेल रहे थे और तेजी से बैंगलोर के स्कोर को आगे बढ़ा रहे थे। लेकिन पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर नूर अहमद की एक शानदार गूगली ने उन्हें पूरी तरह चकमा दे दिया।

सॉल्ट को समझने में देर लगी और उनका बैकफुट हवा में रह गया। लेकिन धोनी ने कोई मौका नहीं छोड़ा और बिजली की तेजी से गिल्लियां बिखेर दीं। मैदान पर मौजूद हर खिलाड़ी और दर्शक इस नजारे को देखकर दंग रह गए।

विराट कोहली का गजब रिएक्शन

धोनी की इस स्टंपिंग को देखकर नॉन-स्ट्राइकर छोर पर खड़े विराट कोहली भी चौंक गए। उनकी प्रतिक्रिया कैमरे में कैद हो गई, जहां वह हैरानी से धोनी को देखते रह गए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होते ही फैंस ने इसे “धोनी मैजिक” करार दिया।

थर्ड अंपायर ने रिप्ले में कई बार देखा, लेकिन नतीजा साफ था सॉल्ट आउट हो चुके थे। इस स्टंपिंग की स्पीड देखकर हर कोई हैरान था, क्योंकि धोनी की फुर्ती किसी युवा खिलाड़ी से कम नहीं लगी।

43 की उम्र में छा गए धोनी

43 साल की उम्र में भी धोनी की विकेटकीपिंग स्किल्स किसी भी युवा खिलाड़ी से बेहतर हैं। उनकी यह स्टंपिंग दिखाती है कि उनकी रिफ्लेक्स आज भी उतनी ही तेज हैं, जितनी उनके करियर के शुरुआती दिनों में थीं। आईपीएल 2025 में भी धोनी का जलवा बरकरार है और फैंस को उम्मीद है कि आगे भी वह ऐसे ही जादू दिखाते रहेंगे।

ALSO READ:इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से रोहित के बाहर होते ही, इस खिलाड़ी को कप्तानी की जिम्मेदारी, खुद रोहित ने नाम लिया वापस