इंडियन प्रीमियर लीग यानी कि IPL में हर साल दुनिया के कई सारे खिलाड़ी भाग लेते हैं। वहीं इस सीजन यानी कि IPL 2025 में 577 खिलाड़ियों के नाम ड्राफ्ट कराया था। जिसमें दुबई में 2 दिन तक चलने वाले मेगा ऑक्शन में 10 फ्रेंचाइजियों ने 204 खिलाड़ियों को अपनी अपनी टीम में शामिल किया था। इसके बाद 395 खिलाड़ी अनसोल्ड रहे थे।
इस मेगा ऑप्शन में सरफराज खान और पृथ्वी शाह जैसे बड़े खिलाड़ियों को किसी भी फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम में शामिल नहीं किया था। लेकिन अब सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है। कि आईपीएल में अनसोल्ड रहे भारतीय खिलाड़ी को दो टेस्ट सीरीज के लिए कप्तान नियुक्त किया जाने वाला है। तो आइए आपको भी इस खिलाड़ी के बारे में कुछ खास जानकारी देते हैं।
इस खिलाड़ी को विदेशी टीम के कप्तान के लिए चुना गया
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि भारत के केशव महाराज है। जो की साउथ अफ्रीका के लिए क्रिकेट में खेलते हुए दिखाई देते हैं। केशव महाराज ने IPL 2025 के 18वें सीजन में अपना नाम मेगा एक्शन में ड्रॉफ्ट कराया था। लेकिन उन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा और वह अनसोल्ड रह गए।
केशव महाराज की चमकी किस्मत :
IPL में अनसोल्ड रहने के बाद अब केशव महाराज की किस्मत अचानक से चमक गई है। दरअसल साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें जिंबॉब्वे के खिलाफ खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में कप्तान पद के लिए नियुक्त किया है।
इसका कारण यह है कि इस सीरीज के शुरू होने से पहले साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बवुमा बुरी तरह से चोटिल हो गए हैं। जिसके कारण वह मैच नहीं खेल सकते हैं और बोर्ड ने उनके स्थान पर केशव महाराज को टेस्ट सीरीज का कप्तान बनाने का फैसला लिया है।
IPL में कुछ ऐसा है केशव महाराज का प्रदर्शन
IPL में केशव महाराज के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने साल 2023 में IPL में खेलने का विचार बनाया था। लेकिन वह उस साल अनसोल्ड रहे थे। फिर साल 2024 में प्रसिद्ध कृष्णा के चोटिल होने पर राजस्थान रॉयल्स में केशव महाराज को जगह मिली जिसमें उन्होंने टीम के लिए दो मुकाबले खेले इन दो मुकाबले में केशव महाराज ने एक रन बनाकर टीम के लिए दो विकेट चटकाए।
भारत से केशव महाराज का क्या है कनेक्शन
जानकारी के लिए बता दें कि केशव महाराज साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी हैं। जो कि भारत में काफी ज्यादा सुर्खियों में बने रहते हैं जिसका कारण है कि वह हिंदू अवतार को धारा किए रहते हैं। जिससे फैंस उन्हें काफी ज्यादा पसंद करते हैं।
जानकारी के लिए बता दें की केशव महाराज का जन्म 7 फरवरी 1990 को एक हिंदू परिवार में हुआ था। जिससे वह भारतीय वंश के ही है इसी के साथ ही खास बात यह है कि उनके जो परदादा उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के रहने वाले हैं।