IPL 2025 सीजन समाप्त हो चुका है। जिसका फाइनल मुकाबला 3 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया था। जिसमें रॉयल चैलेंज बेंगलुरु ने पंजाब किंग छह रनों से हार का सामना कराया था और 18 साल बाद IPL का खिताब अपने नाम किया था। इस सीजन कई टीमों ने काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया था वहीं कुछ टीमें ऐसी भी थी जिन्होंने IPL 2025 सीजन के शुरुआत में तो काफी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन बाद में वह अपनी जगह प्लेऑफ में भी पक्की नहीं कर पाई थी। जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर यह खबर सामने आई है कि IPL 2026 सीजन से पहले 4 टीमों के कप्तान में बदलाव किया जाने वाला है। तो आइए आपका भी बताते हैं कि आखिर अगले सीजन किन-किन टीमों के कप्तानों में बदलाव किए जाने वाले हैं।
IPL 2026 से पहले इन कप्तानो में होंगे बदलाव :
पहले नंबर पर है ऋषभ पंत :
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में इतिहास के सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों में ऋषभ पंत का नाम शामिल हो गया है। जिन्हें लखनऊ सुपर जाइंट्स के मालिक ने 27 करोड रुपए देकर अपनी टीम में शामिल किया था। लखनऊ सुपर जॉइंट की टीम ने IPL 2025 सीजन की शुरुआत में तो काफी अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन बाद में टीम का प्रदर्शन काफी खराब नजर आया।
वहीं इस सीजन टीम के कप्तान के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने टीम के लिए कुल 11 मुकाबले खेले जिसमें वह पूरे सीजन में वह अपने खाते में केवल 128 रन ही जोड़ सके। इस खराब प्रदर्शन को देखते हुए LSG टीम के मालिक उन्हें IPL 2026 के सीजन में सबसे पहले तो कप्तान के पद से हटाएंगे। इसके बाद ऋषभ पंत के स्थान पर निकोलस पूरन को लखनऊ सुपर जॉइंट की कमान सौंपी जा सकती है।
दूसरे नंबर पर अक्षर पटेल :
दूसरे नंबर पर हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं। वह दिल्ली कैपिटल्स के नए कप्तान अक्षर पटेल हैं जिनकी कप्तानी में टीम ने IPL 2025 के सीजन के शुरुआत में काफी अच्छा प्रदर्शन दिखाया था और अपना स्थान पहले नंबर पर बना लिया था लेकिन बाद में पूरी टीम का प्रदर्शन इतना ज्यादा खराब रहा कि वह अपनी जगह प्लेऑफ में तक पक्की नहीं कर पाई। इसके बाद अगले सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल को उनके पद से हटकर उनके स्थान पर केएल राहुल को टीम की कमान सौंपी जा सकती है। दरअसल अक्षर पटेल से पहले केएल राहुल ही लखनऊ सुपर जॉइंट की कमान संभाल रहे थे। जिसमें टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन दिखाया था।
तीसरे नंबर पर है महेंद्र सिंह धोनी :
IPL सीजन में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग ने अपने नाम 5 बार आईपीएल का खिताब किया है। लेकिन आईपीएल 2025 सीजन में चेन्नई सुपर किंग का प्रदर्शन काफी ज्यादा खराब रहा है। इस सीजन टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में थी। लेकिन उनके चोटिल होने के बाद टीम को महेंद्र सिंह धोनी संभालते हुए नजर आ रहे थे लेकिन महेंद्र सिंह धोनी भी इस सीजन टीम के लिए अपना मैजिक नहीं दिखा पाए। इसके बाद इस सीजन चेन्नई सुपर किंग आईपीएल पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे दसवें स्थान पर रही है। इस खराब प्रदर्शन के बाद अगले सीजन फ्रेंचाइजी एक बार फिर से ऋतुराज गायकवाड़ के ठीक हो जाने के बाद उन्हें टीम की कमान संभाल सकती है।
चौथे और आखिरी नंबर पर है अजिंक्य रहाणे :
आईपीएल 2025 सीजन में खराब प्रदर्शन दिखाने वाली टीमों में अजिंक्य रहाणे की टीम का नाम भी शामिल हुआ है। जो कि इस साल कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान संभाल रहे थे। जिनकी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स IPL प्वाइंट टेबल में छठवें नंबर पर रही है। वहीं बीते साल की बात करें तो श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। इस सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे सीजन की शुरुआत में टीम के लिए काफी बेहतरीन प्रदर्शन दिखा रहे थे।
लेकिन बाद में उनका प्रदर्शन काफी खराब होता नजर आया। इस सीजन कप्तान ने टीम के लिए 11 परियों खेली जिसमें उन्होंने तीन अर्धशतक लगाकर अपने खाते में कुल 327 रन जोड़े जो की टीम के लिए पर्याप्त साबित नहीं हुए। इस खराब प्रदर्शन के बाद फ्रेंचाइजी अगले साल रिंकू सिंह को टीम का नया कप्तान बन सकती है क्योंकि अगले सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तानी में रिंकू सिंह का नाम सबसे आगे चल रहा है।