Posted inक्रिकेट, न्यूज

IPL 2026 से पहले रोहित शर्मा छोड़ेंगे मुंबई इंडियंस का साथ, इन 2 टीमों से चल रही है हिटमैन की बात, बन सकते हैं कप्तान

Rohit Sharma Mumbai Indians IPL
IPL 2026 से पहले रोहित शर्मा छोड़ेंगे मुंबई इंडियंस का साथ, इन 2 टीमों से चल रही है हिटमैन की बात, बन सकते हैं कप्तान

Rohit Sharma: IPL 2025 सीजन 3 जून को समाप्त हो चुका है इस सीजन RCB कि टीम ने पंजाब किंग्स को हराकर 18 साल बाद खिताब अपने नाम किया था। जिससे RCB फैंस काफी ज्यादा खुश थे। इस सीजन के समाप्त होने के बाद सभी फ्रेंचाइजी अगले सीजन यानी कि IPL 2026 के लिए तैयारी में लग गई है। IPL 2025 मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम ने शुरुआत में काफी खराब प्रदर्शन दिखाया था, लेकिन बाद में टीम का प्रदर्शन काफी ज्यादा कमाल का और बेहतरीन देखने को मिला था।

लेकिन इसके बाद भी टीम अपने नाम खिताब नही कर पाई, लेकिन अब अगले सीजन से पहले मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अगले सीजन में टीम का हिस्सा नही होंगे ततो आइए आपको भी इसके बारे में जानकारी देते है कि रोहित शर्मा अगले सीजन कि टीम के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं।

मुंबई इंडियंस से Rohit Sharma का चल रहा विवाद

आपको इस बारे में जानकारी तो होंगी ही अभी IPL 2026 को पूरा 1 साल बाकी है। लेकिन इसके पहले ही सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ने का विचार बना रहे हैं।

दरअसल मौजूदा समय में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और मुंबई इंडियंस कि फ्रेंचाइजी के बीच कुछ विवाद चल रहा है। इस लिए रोहित शर्मा टीम का साथ छोड़ने का विचार बना रहे है। लेकिन इस बारे में अभी खिलाड़ी ने आधिकारिक ऐलान नही किया है।

इस टीम का बन सकते है हिस्सा

इसके लिए अगले सीजन के लिए कई सारी फ्रेंचाइजी रोहित शर्मा को अपनी टीम में शामिल करने का भी विचार बना रही है। अगर रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ते हैं, तो ऐसे में रोहित शर्मा को DC और SRH कि फ्रेंचाइजी अपनी टीम में शामिल करने की बात कर रही है। अब देखना ये होगा कि रोहित शर्मा अगले सीजन किस टीम के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं।

2011 में मुंबई के लिए किया था डेब्यू

जब से मुंबई इंडियंस कि कमान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के हाथों मे आई है, तब से टीम का प्रदर्शन काफी ज्यादा बेहतरीन और विस्फोटक हो गया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें हिटमैन यानी कि रोहित शर्मा ने साल 2011 में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया था, जिसके बाद से वह टीम के लिए काफी बेहतरीन और कमाल का प्रदर्शन दिखाते हुए आ रहे हैं। रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई को 5 बार ट्रॉफी जिताई है।

Rohit Sharma का IPL करियर

रोहित शर्मा के IPL करियर कि बात करें तो खिलाड़ी ने साल 2011 से 2025 तक के IPL में कुल 272 मैच खेले हैं, जिसमें खिलाड़ी का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। इन 272 मैचों में रोहित शर्मा ने अपने खाते में कुल 7046 रन जोड़े हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा ने 2 बार शतकीय और 47 बार अर्धशतकीय पारी खेली है।

ALSO READ: 14 तारीख से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, RCB के कप्तान को उपकप्तानी

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...