Posted inक्रिकेट, न्यूज

एम एस धोनी ने तोड़ा दिल, IPL 2026 से पहले CSK की कप्तानी छोड़ने का किया ऐलान

एम एस धोनी ने तोड़ा दिल, IPL 2026 से पहले CSK की कप्तानी छोड़ने का किया ऐलान
एम एस धोनी ने तोड़ा दिल, IPL 2026 से पहले CSK की कप्तानी छोड़ने का किया ऐलान

आईपीएल के 19 वें संस्करण की तैयारी अभी से ही शुरू हो चुकी है। जहां सभी फ्रेंचाइजी अपने अपने खेमे में बदलाव कर टीम को और ज्यादा मजबूत करने की तैयारी कर रही है तो वहीं पांच बार की चैंपियन रह चुकी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी पद को लेकर के लगातार चर्चा हो रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो महेंद्र सिंह धोनी ने खुद आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के नए कप्तान का नाम मीडिया में लीक कर दिया है।

आईपीएल 2025 में टीम में धोनी ने संभाली थी कप्तानी

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स को लीड करने की जिम्मेदारी कौन संभालेगा यह एक सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है। जहां 2025 में महेंद्र सिंह धोनी टीम का पदभार संभालते हुए नजर आए थे तो वहीं धोनी की कप्तानी में आईपीएल 2025 में टीम ने काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया था। जिसके चलते टीम प्लेऑफ में भी अपनी जगह नहीं बन पाई थी। चेन्नई ने 14 मुकाबला खेलते हुए 10 मुकाबले में हर का मुंह देखा था तो वही चार मुकाबले में टीम को जीत मिली थी।

चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करेगा यह खिलाड़ी

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स को एक नया कप्तान मिलने वाला है। जिसका खुलासा खुद महेंद्र सिंह धोनी ने किया है बता दे की है खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि टीम के परमानेंट कप्तान ऋतुराज गायकवाड है। जो पिछले सीजन के कुछ मुकाबले के बाद चोटिल हो गए थे। जिसके बाद धोनी को एक बार फिर से टीम की कमान सौंप गई थी। बता दे कि धोनी ने हाल ही में एक प्राइवेट इवेंट के दौरान चेन्नई की कप्तानी को लीड करने की जिम्मेदारी पर बात की और उन्होंने बताया की ऋतुराज ही टीम की कप्तानी करेंगे।

गायकवाड़ के कप्तानी आंकड़े

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रनों का अंबार लगाने वाले ऋतुराज गायकवाड़ ने अब तक टीम के लिए 14 मुकाबला को लीड किया है और उनकी कप्तानी में टीम ने 8 मुकाबले जीते हैं और 11 में टीम को हर का मुंह देखना पड़ा है। हालांकि ऋतुराज गायकवाड का विनिंग परसेंटेज भी 42.10 का रहा है ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या आगामी सीजन में ऋतुराज टीम की कप्तानी अच्छे से संभाल पाएंगे या नहीं ।

Read More : IPL 2025: रुतुराज गायकवाड़ की जगह CSK की टीम में शामिल होगा ये खिलाड़ी, धोनी चमकाएंगे इस खिलाड़ी की किस्मत, लग सकती लॉटरी

मनिका पालीवाल एक प्रमुख क्रिकेट लेखिका हैं, जिनकी लेखनी ने क्रिकेट जगत में एक...